होमक्राइमकोटा में 26 साल की महिला की संदिग्ध मौत: गले में निशान मिले, 4 महीने पहले लव मैरिज की थी; सूचना पर भी नहीं पहुंचे परिजन - Kota News
क्राइम

कोटा में 26 साल की महिला की संदिग्ध मौत: गले में निशान मिले, 4 महीने पहले लव मैरिज की थी; सूचना पर भी नहीं पहुंचे परिजन - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Suspicious Death | Woman Found Unconscious With Neck Marks कोटा में 26 साल की महिला की संदिग्ध मौत:गले में निशान मिले, 4 महीने पहले लव मैरिज की थी; सूचना पर भी नहीं पहुंचे प…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
कोटा में 26 साल की महिला की संदिग्ध मौत:  गले में निशान मिले, 4 महीने पहले लव मैरिज की थी; सूचना पर भी नहीं पहुंचे परिजन - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Suspicious Death | Woman Found Unconscious With Neck Marks

कोटा में 26 साल की महिला की संदिग्ध मौत:गले में निशान मिले, 4 महीने पहले लव मैरिज की थी; सूचना पर भी नहीं पहुंचे परिजन

- कॉपी लिंक

कोटा में 26 साल की महिला की मौत का मामला सामने आया है। वह कमरे में अचेत हालत में मिली। महिला के गले पर निशान मिलने के कारण पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। मामले में लाडपुरा तहसीदार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। सूचना देने के बाद भी महिला के पीहर पक्ष से कोई सदस्य नहीं आया।

घटना 31 अगस्त रात करीब 12 बजे विज्ञान नगर थाने की है। मृतका धारणा शर्मा उर्फ नेहा (26) जयपुर की रहने वाली थी। 4 महीने पहले विज्ञान नगर निवासी मनोज तिवाडी से उसकी शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी परिवार सहित कोटा के विज्ञान नगर इलाका स्थित अपने घर में रह रहे थे।

2 दिन पहले कीड़ा काटने से शरीर में फफोले पड़ गए

धारणा के धर्म भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि नेहा और मनोज की 4 साल पहले सगाई हुई थी, लेकिन 2 साल बाद ही दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया था। इसी साल अप्रैल में दोनों की शादी हुई थी। 2 दिन पहले नेहा को किसी कीड़े ने काट लिया था। उसके पैर पर निशान हो गए थे और धीरे धीरे शरीर के कई हिस्सों में फफोले हो गए।

चौथ का व्रत खोलने के बाद कमरे में गई

पुष्पेंद्र ने बताया कि 31 अगस्त को नेहा का चौथ का व्रत था। रात सवा दस वजे उसने व्रत खोला। उसके शरीर पर फफोले बढ़ रहे थे। उसी रात खाना खाने के बाद नेहा को डॉक्टर को दिखाने हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल से आने के बाद नेहा कपड़े चेंज करने कमरे में गई। करीब 1 घंटे तक बाहर नहीं निकली। मनोज ने जाकर देखा तो कमरें की अंदर से कुंडी लगी थी। जैसे तैसे कमरें में गया। तब तक परिवार के सदस्य भी आ गए। देखा तो नेहा कमरे में अचेत पड़ी थी। आधा शरीर बेड पर था। उसने शरीर पर पतला कंबल ओढ़ रखा था। उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई।

लव मैरिज से नाराज थे परिजन, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे

विज्ञान नगर थाना ASI दशरथ सिंह ने बताया न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। सोमवार को महिला के पीहर पक्ष वालों का नंबर लेकर बात की। उन्होंने कोटा आने की हामी भरी। इस कारण सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। पीहर पक्ष वाले आज भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई करें। हमें जो करनी होगी, बाद में देखेंगे। साल 2022 में दोनों ने लव मैरिज की थी। जिससे परिवार वाले नाराज थे। इसी साल अप्रैल 2026 में दोनों ने कोटा में शादी की। महिला के गले पर निशान हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा, ये सुसाइड है या कीड़े के काटने से इंफेक्शन फैलने से मौत हुई है।

- कोटा नगर निगम में 121 नॉमिनेशन खारिज: भाजपा से जुड़े 53 और कांग्रेस से जुड़े 42 नामांकन रिजेक्ट; 8 वार्ड में दोनों पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला

- इटावा में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: तेज स्पीड में आ रही कार ने युवक को पीछे से मारी टक्कर

- खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा: ICU में भर्ती, मानसून में बढ़ा जहरीले जीवों का खतरा

- जंगल में कार रुकवाकर ड्राइवर पर जानलेवा हमला: गले में रस्सी डालकर हत्या की कोशिश, चाकू से 4-5 वार कर भागे बदमाश

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें