होमशिक्षा-करियरआज का मौसम 26 जून: यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, तेज आंधी का भी अलर्ट
शिक्षा-करियर

आज का मौसम 26 जून: यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, तेज आंधी का भी अलर्ट

आज का मौसम 26 जून: यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, तेज आंधी का भी अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून को यूपी के कुछ जिलों, राजस्थान, पहाड़ी राज्यों और पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान है। वहीं 4…

Live Hindustan के अनुसार26 जून 2026 को 05:39 am बजे
आज का मौसम 26 जून: यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, तेज आंधी का भी अलर्ट

सौजन्य से:- Live Hindustan

आज का मौसम 26 जून: यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, तेज आंधी का भी अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून को यूपी के कुछ जिलों, राजस्थान, पहाड़ी राज्यों और पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान है। वहीं 4- से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून के लंबे ब्रेक की वजह देश के कई राज्यों में लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने राहतभरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन में ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाकी हिस्सों को कवर करता हुआ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को तर करने लगेगा। फिलहाल मौसम विभाग ने 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक इस सप्ताह पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, पश्चिमी तट और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। 27 से 29 जून के बीच सिक्किम में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यो में 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। अगले तीन से चार दिन लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून-पूर्व बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, हालांकि गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली में आने वाले सात दिनों में दोपहर या शाम को तेज सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की या हल्की बारिश जारी रहेगी। रविवार को बारिश नहीं होगी। हल्की बारिश के बावजूद दिल्ली में तापमान गर्म ही रहेगा। आगामी तीन दिनों में राजधानी का सर्वाधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सोमवार को तापमान में हल्की गिरावट आएगी और यह 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ फतेहपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, बांदा, आगरा मथुरा, अलीगढ़ , मेरठ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 और 28 जून को बारिश के आसार नहीं हैं। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बौछार पड़ सकती है। हालांकि इससे तापमान से ज्यादा राहत मिलने वाली नहीं है। 30 जून के बाद यूपी में बारिश की तेज गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

राजस्थान में आंधी-पानी का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले 5 से 7 दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और अधिक सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिन के दौरान राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून से नौ जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी सप्ताह के दौरान राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में वर्षा गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है।

बिहार और झारखंड में गर्मी

मौसम विभगा के मुताबिक बिहार में 26 जून को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं ज्यादातर हिस्से में तेज धूप खुली रहेगी। दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में अगले दो दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। 29 जून से यहां बारिश शुरू हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

जम्मू-कश्मीर में 26 जून से लेकर 30 जून तक कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 1 जून से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश में 26 से 29 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 1 जुलाई को राज्य में व्यापक स्तर पर बारिश की उम्मीद है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चमोली, रूद्रपर्याग और पिथौरागढ़ में 26 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में

Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।

अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें