जोधपुर नगर निगम में मेयर चुनाव 25 सितंबर को: भाजपा के मेहता और कांग्रेस के सोलंकी के बीच सीधी टक्कर; निगम में कुर्सी का रंग बदला - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Municipal Corporation Mayor Election | Mehta Vs Solanki Contest जोधपुर नगर निगम में मेयर चुनाव 25 सितंबर को:भाजपा के मेहता और कांग्रेस के सोलंकी के बीच सीधी टक्कर; निग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Municipal Corporation Mayor Election | Mehta Vs Solanki Contest
जोधपुर नगर निगम में मेयर चुनाव 25 सितंबर को:भाजपा के मेहता और कांग्रेस के सोलंकी के बीच सीधी टक्कर; निगम में कुर्सी का रंग बदला
- कॉपी लिंक
जोधपुर नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी में सीधी टक्कर है। मेयर पद के लिए किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किया गया था। आज नाम वापसी का आखिरी दिन था।
इधर, नगर निगम के नए मेयर को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। निगम के सभागार में बने मेयर की कुर्सी का रंग बदला गया है। इसके साथ ही नया कारपेट भी बिछाया गया है।
इधर, जोधपुर नगर निगम में स्वतंत्र चुनाव करवाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम को राजेंद्र सोलंकी, करण सिंह उचियारड़ा और पूर्व विधायक मनीषा पंवार समेत अन्य कांग्रेस नेता कमिश्नरेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
एक दिन पहले दोनों दलों की ओर से लगाया गया था ऑब्जेक्शन
इससे पहले सोमवार को भाजपा-कांग्रेस दोनों की ओर से एक-दूसरे के प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर ऑब्जेक्शन लगाया गया था। भाजपा की ओर से ऑब्जेक्शन था कि कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी की ओर से नामांकन में मुकदमों और कोर्ट की ओर से जारी प्रसंज्ञान आदेशों के तथ्यों को छुपाया गया। ऐसे में इनका नामांकन खारिज किया जाए।
वहीं कांग्रेस की ओर से प्रसन्नचंद मेहता के नामांकन को लेकर ये ऑब्जेक्शन लगाया गया था कि उन्होंने चल संपत्ति में अपनी मूल्यवान चीजों की डिटेल और बाकी चीजों को छिपाया है।
इसे लेकर करीब 6 घंटे तक पूरा घटनाक्रम चला। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी की ओर से दोनों के ऑब्जेक्शन को खारिज कर दिया गया था।
सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मेयर पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की ओर से एक-एक नॉमिनेशन आया था। अब 25 सितंबर को चुनाव होगा।
इसके लिए नगर निगम में ही वोटिंग होगी। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा, जो करीब 2 बजे तक चलेगा।
इधर, नए मेयर को लेकर भी नगर निगम में तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां कुर्सी पर पहले ग्रे रंग का कपड़ा था, उसे बदल कर लाल रंग का किया गया है। वहीं कारपेट पर भी लाल रंग का नया कारपेट बिछाया गया।
सोलंकी बोले- हमारे विचारधारा के पार्षद वहां बैठे हैं, मिलने नहीं दिया जा रहा है
पार्षदों को सरकार के दबाव में वोट देने से वंचित रखने के मामले और पुलिस की दखलअंदाजी नहीं करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने कहा- कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज्ञापन दिया है। निकाय चुनावों में पुलिस की दखलअंदाजी रही है। पार्षदों को उठाकर ले गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस की बस को गायब कर दी।
उन्होंने कहा- राजस्थान की जनता जवाब देगी। जोधपुर नगर निगम का चुनाव है। इसमें मागं की गई है कि उसमें पुलिस दखलअंदाजी नहीं करे और स्वतंत्र चुनाव होने दे।
वे बोले- हमारे विचारधारा के पार्षद भाजपा के पास है। घरवाले मिलने जा रहे हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। हमारे पूर्व पार्षद लक्ष्मण नायक ने भी शिकायत दी थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


