होमक्राइमउदयपुर में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल: सुबह 8 बजे से मतगणना, जानिए कल का ट्रैफिक रूट और पार्किंग ; जुलूस-आतिशबाजी पर रोक - Udaipur News
क्राइम

उदयपुर में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल: सुबह 8 बजे से मतगणना, जानिए कल का ट्रैफिक रूट और पार्किंग ; जुलूस-आतिशबाजी पर रोक - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Municipal Election Results | Counting Live Updates उदयपुर में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल:सुबह 8 बजे से मतगणना, जानिए कल का ट्रैफिक रूट और पार्किंग ; जुलूस-आत…

bhaskar.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
उदयपुर में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल:  सुबह 8 बजे से मतगणना, जानिए कल का ट्रैफिक रूट और पार्किंग ; जुलूस-आतिशबाजी पर रोक - Udaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Municipal Election Results | Counting Live Updates

उदयपुर में 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल:सुबह 8 बजे से मतगणना, जानिए कल का ट्रैफिक रूट और पार्किंग ; जुलूस-आतिशबाजी पर रोक

- कॉपी लिंक

उदयपुर नगर निगम सहित जिले की पांच नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरी कर लिया है। नगर निगम उदयपुर की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में ह

नगर निगम उदयपुर की मतगणना 5 काउंटिंग रूम में होगी। प्रत्येक में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउंड होंगे। प्रत्येक राउंड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे। उदयपुर नगर निगम में 80 वार्डों के लिए 220 उम्मीदवार मैदान में है।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका भींडर की मतगणना भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भींडर, वल्लभनगर की पंचायत समिति कार्यालय वल्लभनगर, फतहनगर-सनवाड़ की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सनवाड़, कानोड की पं. उदय जैन महाविद्यालय कानोड़ और नगरपालिका मावली की गणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मावली में होगी।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा मतगणना स्थल पर

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गणना स्थल पर अधिकृत पास धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा, अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इसके अलावा गणना केंद्र पर मोबाइल लेना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। उदयपुर नगर निगम में 80 वार्डों के लिए 220 प्रत्याशी, कानोड़ में 20 वार्डों के लिए 52, भींडर में 25 वार्डों के लिए 58, मावली में 20 वार्डों में 59 प्रत्याशी, फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों में 65 और वल्लभनगर में 20 वार्डों के लिए 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विजय जुलूस, आतिशबाजी एवं उत्तेजक नारेबाजी पर प्रतिबंध

नगर निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालना, जुलूस के रूप में भीड़ एकत्रित करना, वाहनों के काफिले निकालना, पटाखे एवं आतिशबाजी करना और उत्तेजक नारेबाजी करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जानिए कल का ट्रैफिक रूट, पार्किंग

- उदयपुर की ट्रैफिक पुलिस ने मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था का प्लान जारी किया है। इसके तहत यातायात डायवर्जन, पार्किंग और प्रवेश पूरी तरह से बंद वाले रूट बनाए गए है।

- पुलिस के अनुसार मतगणना में लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारियों एवं राजनीतिक पार्टियो के एजेन्टों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में रहेगी।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था

- मेवाड़ मोटर्स गली से कुम्हारों का भटटा की तरफ जाने वाला समस्त प्रकार का यातायात उदियापोल चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क होते हुए कुम्हारों का भट्टा की ओर जा सकेंगे।

- कुम्हारों का भट्टा से आने वाला यातायात रोडवेज बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क होते हुए उदियापोल की ओर आ सकेगें।

- कुम्हारों का भट्टा से आने वाला यातायात दुर्गा नर्सरी, शास्त्री सर्कल होकर देहली गेट की तरफ आ सकेगें।

यहां वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा

- मेवाड़ मोटर्स गली सूरजपोल से कुम्हारों का भट्टा तक समस्त प्रकार के दुपहिया वाहन, तीन पहिया, चार पहिया एवं बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतः निषेध रहेगा।

- कुम्हारों का भट्टा, फतह स्कूल होकर मेवाड़ मोटर्स गली की ओर समस्त प्रकार के दुपहिया वाहन, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।

प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न आएं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 14 सितम्बर 2026 को उक्त मार्गों पर लागू यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न आएं।

उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े….

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें