होमक्राइमराजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक, 21 मिनट में सदन स्थगित
क्राइम

राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक, 21 मिनट में सदन स्थगित

राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक, 21 मिनट में सदन स्थगित एक तरफ कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा क…

Hindustan के अनुसार20 अगस्त 2026 को 08:57 am बजे
राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक, 21 मिनट में सदन स्थगित

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेड्स पर चढ़े विधायक, 21 मिनट में सदन स्थगित

एक तरफ कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही सुबह 11:22 बजे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन गुरुवार को स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

प्रदर्शन की शुरुआत सुबह पोद्दार मूक-बधिर स्कूल से हुई। कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे। यहां मीडिया की एंट्री पर रोक को लेकर विरोध जताया गया। इसके बाद विधायक पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर रवाना हुए।

विधानसभा के बाहर पुलिस ने कांग्रेस विधायकों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी विधायकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई कांग्रेस नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। मौके पर काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

डोटासरा बोले- स्कूलों में RSS की शाखाएं लगने लगीं

धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। स्कूलों की बदहाली सामने लाने पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि स्कूलों में अब आरएसएस की शाखाएं तक लगने लगी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के अंदर आरएसएस के पेपर कराए जा रहे हैं और आरएसएस के लोग पेपर ले रहे हैं। उन्होंने विधानसभा के बाहर विधायकों को रोकने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि उन्हें रोकने का अधिकार किसने दिया।

जूली बोले- पाप ढकने के लिए ‘ढक्कन कानून’ लाई सरकार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने पाप ढकने के लिए ‘ढक्कन कानून’ लेकर आई है और इसे वापस लेना होगा।

जूली ने कहा कि प्रदेश में 3768 स्कूल जर्जर घोषित किए गए थे, लेकिन इनमें से एक भी स्कूल को ठीक नहीं किया गया। करीब 85 हजार स्कूलों के कमरे जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सवा लाख शिक्षकों के पद खाली हैं और पिछले तीन साल में 9 लाख बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं।

उन्होंने शिक्षा मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जो मन में आता है, वह बोलते हैं। सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि यह शिक्षा मंत्री हैं या मजाक है।

श्रद्धांजलि के बाद 21 मिनट में स्थगित हुई कार्यवाही

एक तरफ कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही सुबह 11:22 बजे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इस तरह विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही महज 21 मिनट चली। कार्यवाही स्थगित होते ही कांग्रेस विधायकों ने भी विधानसभा गेट के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया।

BAP विधायकों ने भी किया प्रदर्शन

विधानसभा के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भी अलग मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। BAP विधायकों ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने विधानसभा के बाहर नारेबाजी करते हुए सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें