राजस्थान मेयर, सभापति, चेयरमैन चुनाव रिजल्ट 2026 LIVE: अजमेर-पाली, उदयपुर और अलवर में कांग्रेस के साथ खेला, बीकानेर में BJP की हार, यहां देखें ताजा नतीजे
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जैसलमेर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, विजय डांगरा बने नए सभापतिजैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। भारत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- जैसलमेर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, विजय डांगरा बने नए सभापतिजैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विजय डांगरा ने कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी देते हुए जैसलमेर नगर परिषद के सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।
जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव का अंतिम मत-विभाजन- विजय डांगरा (भाजपा): 27 वोट (विजयी)
- निर्मल रैयानी (कांग्रेस): 18 वोट
- जीत का अंतर: 09 वोट
- नवलगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस का दबदबा बरकरारझुंझुनूं जिले की नवलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के सीधे और कांटेदार मुकाबले में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी माया देवी ने भारतीय जनता पार्टी की ऊषा सैनी को शिकस्त देकर नवलगढ़ पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है।
- झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के बोर्ड की मजबूत तस्वीरझुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस खेमे से राहत भरी और मजबूत तस्वीर सामने आई है। मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस के अधिकृत सभापति प्रत्याशी अब्दुला अगवान और समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद परिसर में 'जीत का निशान'बनाकर अपनी संभावित जीत का भरोसा जताया है। मतदान के तुरंत बाद ली गई ग्रुप फोटो में कांग्रेस खेमे के करीब 32 पार्षद एक साथ नजर आ रहे हैं।
- रामगंजमंडी में मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी के आगे कूदीं भाजपा पार्षद की पत्नी, जमकर लगे मुर्दाबाद के नारेकोटा जिले की रामगंजमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर मची अंदरूनी कलह और बगावत अब सरेआम सडकों पर आ गई है। अध्यक्ष पद का टिकट कटने से नाराज भाजपा पार्षद महेश श्रीवास्तव की पत्नी ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के वाहन के आगे आकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
- बगड़ में ऐतिहासिक उलटफेर, टाई के बाद लॉटरी से खुले किस्मत के तालेझुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका चुनाव में राजनीति और रोमांच का अभूतपूर्व नाटक देखने को मिला है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे और पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय जीतकर कांग्रेस का हाथ थामने वाले राकेश शर्मा बगड़ के नए चेयरमैन निर्वाचित हो गए हैं। इस जीत के साथ ही बगड़ नगरपालिका के इतिहास में पहली बार कांग्रेस का बोर्ड गठित हुआ है।
- पाली नगर निगम चुनाव में नमिता बुबकिया बनी मेयरराजस्थान के पाली में भी मेयर पद को लेकर फैसला सामने आ चुका है। यहां पहली निर्वाचित महिला महापौर के तौर पर नमिता बुबकिया ने अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। पाली नगर निगम के महापौर चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। 65 सदस्यों वाले बोर्ड में कांग्रेस के 29 पार्षद जीतकर आए थे और उसे बहुमत (33 वोट) के लिए महज 4 वोटों की जरूरत थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास सिर्फ 21 पार्षद थे। हालांकि, कांग्रेस के भीतर मची अंदरूनी गुटबाजी और क्रॉस वोटिंग का फायदा उठाते हुए बीजेपी प्रत्याशी नमिता बुबकिया ने बाजी मार ली। नमिता बुबकिया को आवश्यक 33 वोट मिले, जिससे उन्होंने कांग्रेस की आधिकारिक उम्मीदवार सुमित्रा जैन और बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ को पछाड़कर पाली के महापौर (मेयर) पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।
- Ajmer Nagar Nigam mayor: अजमेर की नई मेयर बनीं अनामिका शर्माराजस्थान के अजमेर जिले में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। अनामिका शर्मा ने किरण गड़वाल को 8 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी को 43 तो वहीं कांग्रेस को 37 मत मिले हैं।
- भीलवाड़ा की 4 नगर पालिकाओं के नतीजेभीलवाड़ा जिले की चार नगर पालिकाओं- शाहपुरा, हमीरगढ़, गंगापुर और गुलाबपुरा के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। बेहद रोमांचक और क्रॉस वोटिंग से भरे इन मुकाबलों में 3 निकायों में कांग्रेस ने तो 1 निकाय में भाजपा ने बाजी मारी है।
शाहपुरा नगरपालिका (कांटे की टक्कर व क्रॉस वोटिंग)- रमेश सेन (कांग्रेस): 18 वोट (विजयी)
- बाल मुकुंद तोषनीवाल (भाजपा समर्थित निर्दलीय): 17 वोट
कांग्रेस के पास 22 पार्षद थे, लेकिन 4 पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी को नुकसान हुआ। इसके बावजूद 18 वोटों के साथ रमेश सेन केवल 1 वोट के अंतर से अध्यक्ष बनने में सफल रहे।
हमीरगढ़ नगरपालिका- प्रकाश जाट (कांग्रेस): 12 वोट (विजयी)
- रेखा परिहार (भाजपा): 8 वोट
कांग्रेस के पास मूल रूप से 7 पार्षद थे। पार्टी ने 5 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाकर कुल 12 वोटों के साथ स्पष्ट बहुमत सिद्ध किया।
गंगापुर नगरपालिका:- प्रीति काकानी (कांग्रेस): 15 वोट (विजयी)
- विकल सिंघवी (भाजपा): 10 वोट
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने मूल पार्षदों के साथ 1-1 निर्दलीय पार्षद का वोट जोड़ा, जिसके बाद 15 वोटों के साथ कांग्रेस की प्रीति काकानी विजयी रहीं।
गुलाबपुरा नगरपालिका (1 वोट से भाजपा की जीत)
विष्णु देवी वैष्णव (भाजपा): 18 वोट (विजयी)
रजनी तोषनीवाल (कांग्रेस): 17 वोट
गुलाबपुरा में भाजपा ने अपने पार्षदों के साथ 4 अतिरिक्त वोट और कांग्रेस ने 7 अतिरिक्त वोट जोड़े। कांटे के मुकाबले में भाजपा की विष्णु देवी वैष्णव मात्र 1 वोट से जीतकर अध्यक्ष बनीं।
- भीलवाड़ा में बीजेपी की लगी 'लॉटरी'भीलवाड़ा जिले में मेयर पद पहले ही बीजेपी की जसवंत कंवर निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। अब आज जिले की 10 नगर पालिकाओं के भी चुनाव परिणाम आने लगे हैं। जिले की नगर पालिकाओं में अब तक आए चुनाव परिणामों में बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। इस लिंक पर क्लीक करके जानें ताजा अपडेट।
- जालोर नगर परिषद में कांग्रेस का परचम: 23 वोटों के साथ बनाया बोर्डजालोर नगर परिषद सभापति चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े सियासी मुकाबले के बीच कांग्रेस पार्टी ने निर्दलीयों को अपने साथ साधते हुए जालोर नगर परिषद में अपना बोर्ड बना लिया है।
जालोर नगर परिषद सभापति चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 40 मत)- कांग्रेस: 23 वोट (विजयी)
- भाजपा: 17 वोट
- जीत का अंतर: 6 वोट
40 वार्डों वाली जालोर नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के लिए 21 वोटों के आंकड़े की आवश्यकता थी। पार्षद नतीजों में कांग्रेस 19 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। सभापति चुनाव के दौरान कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर कुल 23 मत जुटाए और आसानी से जीत की सीमा पार कर ली।
- रायसिंहनगर नगरपालिका में भाजपा का बना बोर्ड, डॉ. मयंक सिंघल बने नए पालिकाध्यक्षश्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के डॉ. मयंक सिंघल ने जीत हासिल करते हुए रायसिंहनगर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है।
रायसिंहनगर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम मत-विभाजन (कुल 35 मत)- डॉ. मयंक सिंघल (भाजपा): 14 मत (विजयी)
- कांग्रेस प्रत्याशी: 11 मत
- निर्दलीय प्रत्याशी: 09 मत
- नोटा (NOTA): 01 मत
35 वार्डों वाली रायसिंहनगर नगरपालिका में बहुमत सिद्ध करने के लिए 18 वोटों की आवश्यकता थी। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के डॉ. मयंक सिंघल 14 मतों के साथ सर्वाधिक वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। परिणाम आने के तुरंत बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ढोल बजाकर व पटाखे फोड़कर खुशी व्यक्त की।
- मांडलगढ़ नगरपालिका में भाजपा की श्वेता डांगी बनीं नई अध्यक्षभीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की श्वेता डांगी ने एकतरफा जीत दर्ज कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है। 20 सदस्यों वाली मांडलगढ़ नगर पालिका में श्वेता डांगी ने 12 वोट हासिल कर मजबूत बहुमत साबित किया।
मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 20 मत)- श्वेता डांगी (भाजपा): 12 वोट (विजयी)
- जूली ओस्तवाल (निर्दलीय): 06 वोट
- जेहरा फातिमा (कांग्रेस): 02 वोट
20 वार्डों वाली मांडलगढ़ पालिका में पार्षद चुनाव के दौरान भाजपा को मूल रूप से 11 सीटें हासिल हुई थीं। अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा ने अपने 11 पार्षदों के साथ 1 निर्दलीय पार्षद का वोट जोड़कर कुल 12 वोट हासिल किए और जीत की सीमा पार कर ली। निर्दलीय प्रत्याशी जूली ओस्तवाल 6 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जेहरा फातिमा को मात्र 2 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही मांडलगढ़ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
- श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा के अजय दावड़ा बने नए सभापतिश्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति पद के हाई-प्रोफाइल और बेहद दिलचस्प मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अजय दावड़ा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के बागी प्रत्याशी संजय मूंधड़ा को चुनावी शिकस्त देकर नगर परिषद के सभापति की कुर्सी अपने नाम की।
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव का मुख्य हाल
सुबह से ही नगर परिषद परिसर के आसपास राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर थीं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी अजय दावड़ा और पार्टी से बागी होकर मैदान में उतरे संजय मूंधड़ा के बीच रहा। आधिकारिक जीत का ऐलान होते ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ-साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जोरदार जश्न मनाया।
- देवली नगर पालिका में बीजेपी से कजोड़ी देवी की हुई जीतटोंक जिले के देवली नगर पालिका का परिणाम घोषित हो गया है। BJP की कजोड़ी देवी पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। BJP की कजोड़ी देवी को मिले 24 वोट, जबकि कांग्रेस के बनवारी लाल को 11 वोट मिले।
- जहाजपुर नगरपालिका में भाजपा की अलकेश वैष्णव की प्रचंड जीतभीलवाड़ा जिले की जहाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अलकेश वैष्णव ने एकतरफा और लैंडस्लाइड जीत हासिल की है। चुनाव में अलकेश वैष्णव ने 25 में से 23 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद देवी शर्मा को करारी शिकस्त दी।
जहाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 25 वोट):- अलकेश वैष्णव (भाजपा): 23 मत (विजयी)
- प्रमोद देवी शर्मा (कांग्रेस): 2 मत
- जीत का अंतर: 21 मत
समीकरण और क्रॉस वोटिंग का गणित
25 वार्डों वाली जहाजपुर पालिका में भाजपा के पास मूल रूप से 15 पार्षद थे। चुनाव में भाजपा ने अपने सभी 15 वोटों के साथ-साथ सभी 8 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाकर कुल 23 वोट हासिल किए। कांग्रेस के पास 3 पार्षद थे, लेकिन चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी को महज 2 वोट ही मिल सके। यानी 1 पार्षद की क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस को अपने ही खेमे से एक वोट का नुकसान उठाना पड़ा। इस प्रचंड जीत के साथ ही जहाजपुर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।
- सीकर जिले के निकायों के परिणाम: लक्ष्मणगढ़, लोसल और दांता रामगढ़ में कांग्रेस का दबदबा, धोद में भाजपा का परचमसीकर जिले की चार प्रमुख नगर पालिकाओं- लक्ष्मणगढ़, लोसल, दांता रामगढ़ और धोद में पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिले में कांग्रेस ने दबदबा बनाते हुए तीन निकायों में अपना बोर्ड बनाया है, जबकि नवगठित धोद पालिका में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।
सीकर जिले के पालिका अध्यक्ष चुनाव के अंतिम परिणाम:- लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका: कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
- लोसल नगरपालिका: कांग्रेस के प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए लोसल में पार्टी का बोर्ड बनाया।
- दांता रामगढ़ नगरपालिका: नवगठित दांता रामगढ़ पालिका में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे।
- धोद नगरपालिका: धोद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम की।
सीकर जिले में तीन पालिकाओं पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का बोर्ड बनने के बाद दोनों ही राजनीतिक दलों के समर्थकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।
- भीनमाल नगरपालिका में भाजपा का लहराया परचम, मनोज गुप्ता बने नए पालिकाध्यक्षजालोर जिले की भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी मनोज गुप्ता ने 8 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल करते हुए पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है।
भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 40 मत):- मनोज गुप्ता (भाजपा):24 वोट (विजयी)
- कांग्रेस प्रत्याशी (प्रेमराज बोहरा):16 वोट
- जीत का अंतर: 8 वोट
40 सदस्यों वाली भीनमाल नगरपालिका में स्पष्ट बहुमत के लिए 21 वोटों के जादुई आंकड़े की आवश्यकता थी। भाजपा के पास मूल रूप से 19 सीटें थीं। अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीयों का साथ हासिल कर मनोज गुप्ता ने कुल 24 वोट जुटाए और मजबूत बहुमत के साथ भीनमाल में भाजपा का बोर्ड बना दिया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
- निवाई नगरपालिका चुनाव: नरेंद्र शर्मा बने नए पालिका अध्यक्षटोंक जिले की निवाई नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नरेंद्र शर्मा ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा नरेंद्र शर्मा को पालिका अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।
निवाई नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 40 मत)
नरेंद्र शर्मा (भाजपा): 21 वोट (विजयी)
रेखा (कांग्रेस): 19 वोट
जीत का अंतर: 2 वोट
40 वार्डों वाली निवाई नगर पालिका में बहुमत के लिए 21 वोटों के जादुई आंकड़े की आवश्यकता थी। नरेंद्र शर्मा ने ठीक 21 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी रेखा को 2 वोटों के अंतर से पराजित किया और पालिका में भाजपा का बोर्ड बना दिया। जीत की आधिकारिक घोषणा और शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
- बीगोद नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड, लोकेश नागौरी बने नए अध्यक्षभीलवाड़ा जिले की नवगठित बीगोद नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लोकेश नागौरी ने शानदार बढ़त बनाते हुए बीगोद नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।- बीगोद नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का मत-विभाजन (कुल 25 वोट): - लोकेश नागौरी (भाजपा): 16 मत (विजयी)
- गंडूड़ी गुर्जर (कांग्रेस): 6 मत
- हमीद लोहार (निर्दलीय): 3 मत
- देवली में मतदान देने ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे दो पार्षदटोंक जिले की देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर एक दिलचस्प और अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वोट डालने के लिए पार्षद कपिल मीणा और हेमेंद्र सिंह किसी लग्जरी कार या बस में नहीं, बल्कि सीधे ट्रैक्टर पर सवार होकर नगर पालिका परिसर पहुंचे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan girls team wins silver medal in First Veteran National Shootingball Championship

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में ममता कुलकर्णी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट: हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए एक्ट्रेस जयपुर में 26 सितंबर को होंगी सम्मानित - Jaipur News

NPCIL begins groundwork for 1.4 GW nuclear project in Rajasthan- Moneycontrol.com


