होमक्राइमराजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को आएगा परिणाम
क्राइम

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को आएगा परिणाम

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को आएगा परिणाम जैसलमेर नगरपरिषद के 45 में से 44 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होगा. यहां 35,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. Publis…

ETV Bharat के अनुसार8 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को आएगा परिणाम

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को आएगा परिणाम

जैसलमेर नगरपरिषद के 45 में से 44 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होगा. यहां 35,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Published : September 8, 2026 at 3:47 PM IST

जयपुर/जैसलमेर/बाड़मेर: प्रदेश में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पहले चरण का मतदान कल होगा. जयपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. जयपुर जिले की 19 में से 18 नगर निकायों में बुधवार को पहले चरण का मतदान होगा. इसके लिए सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से 565 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया.

वहीं, जैसलमेर नगरपरिषद के 45 में से 44 वार्डों में मतदान होगा. यहां 35,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.इसके अलावा, बाड़मेर में चुनाव दो चरणों में होगा. प्रथम चरण में बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए बुधवार को और दूसरे चरण में चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, जबकि 14 सितंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी.

जयपुर में 18 निकायों के 565 बूथों पर वोटिंग: जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया-जयपुर जिले की 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं में बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इसके लिए मतदान दलों की रवानगी आज दो पारियों में सुबह 7 बजे और 11 बजे की गई. रवानगी स्थल पर प्रशिक्षण कक्ष, चुनाव सामग्री वितरण और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी

पहली और दूसरी पारी में इतने बूथों पर भेजे दल: जिला कलेक्टर ने बताया कि पहली पारी में मनोहरपुर के 35, फुलेरा के 25, सांभर के 25, नारायना के 25, किशनगढ़-रेनवाल के 35, शाहपुरा के 71, दूदू के 25, चाकसू के 36 और फागी के 20 बूथों के लिए मतदान दल रवाना हुए. इसी तरह दूसरी पारी में जोबनेर के 20, खेजरोली के 25, जमवारामगढ़ के 35, वाटिका के 25, कानोता के 20, बस्सी के 35, बगरू के 35, कालाडेरा के 20 और चौमूं के 53 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं.

ईवीएम से होगा चुनाव, मुख्यालय पर होगी मतगणना: संदेश नायक ने बताया कि निर्धारित स्थल पर मतदान दलों के बैठने, प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी. प्रक्रिया के अनुसार सामग्री देकर दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया.उन्होंने बताया कि पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण में नगर निगम जयपुर में 11 सितंबर को मतदान होगा. लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में अवकाश भी घोषित किया गया है.निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.

540 वार्डों में 152 क्रिटिकल बूथ चिह्नित: नायक ने बताया- 18 नगर निकायों के 540 वार्डों में 152 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है. 11 सितंबर को होने वाले जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भी 155 क्रिटिकल बूथ चिह्नित कर अतिरिक्त जाप्ता लगाया जाएगा.जिले की 19 निकायों में करीब 28 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें से 9 सितंबर को होने वाले 18 निकायों में करीब चार लाख मतदाता वोट डालेंगे. पूरा चुनाव ईवीएम से कराया जा रहा है. पोलिंग पार्टियों को भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से रवाना किया गया है, लेकिन मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित नगर निकाय मुख्यालय पर ही रखा जाएगा और मतगणना भी वहीं होगी.

पढ़ें: निकाय चुनाव 2026: BJP का बागियों पर एक्शन, बगावत करने वाले 41 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

संभागीय आयुक्त ने लिया जायजा: संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने भी श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा. इस दौरान जिला कलेक्टर संदेश नायक सहित सभी अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अन्य आरएएस अधिकारी मौजूद रहे.

18 नगर निकायों में क्रिटिकल बूथ: नगर परिषद चौमूं में 23, नगर पालिका कालाडेरा में 5, खेजरोली में 8, शाहपुरा में 20, मनोहरपुर में 8, सांभर लेक में 5, फुलेरा में 5, नारायणा में 7, जोबनेर में 5, किशनगढ़-रेनवाल में 8, वाटिका में 8, बगरू में 7, दूदू में 5, फागी में 6, जमवारामगढ़ में 7, चाकसू में 13, बस्सी में 4 तथा कानोता में 8 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं.

पढ़ें: राजस्थान की 'आन-बान-शान' साफे की बढ़ी मांग, चुनावी माहौल में पार्टी के रंग अनुसार करवा रहे कस्टमाइज

जैसलमेर में कल चुनी जाएगी शहर की सरकार: जैसलमेर नगरपरिषद के 45 में से 44 वार्डों में 35 हजार 837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मंगलवार को राजकीय एसबीके महाविद्यालय में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में जोनल और एरिया मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे. कार्मिकों को ईवीएम संचालन, मतदाता रजिस्टर, अमिट स्याही और पीठासीन डायरी के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद मतदान दलों को सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया गया.

प्रशासन की तैयारी: जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए हैं. मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. SP अभिषेक शिवहरे ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है. पुलिस मोबाइल दल लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे. मतदान केन्द्र पर धूम्रपान निषेध रहेगा और 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा.

11 वैकल्पिक ID मान्य: मतदान के लिए निर्वाचन आयोग का फोटो पहचान पत्र जरूरी है, यदि यह नहीं है तो आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी सेवा पहचान पत्र, सांसद-विधायक पहचान पत्र और यूडीआईडी कार्ड में से कोई एक मान्य होगा.

बाड़मेर में दो चरणों में होगा निकाय चुनाव: बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने नगर निकाय चुनाव-2026 में सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है.उन्होंने बताया कि जिले में दो चरणों में मतदान होगा. प्रथम चरण में बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए 9 सितंबर को और दूसरे चरण में चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए 11 सितंबर को वोटिंग होगी.

मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. 14 सितंबर को मतगणना होगी. कलेक्टर ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर की सुविधा रहेगी. मतदाता पहचान पत्र या अन्य निर्धारित दस्तावेज साथ लाएं.उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है. सभी मतदाता बिना किसी भय और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: 6 बजते ही पहले चरण का प्रचार थमा, 9 सितंबर को 162 निकायों में होगा मतदान

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें