होमकृषिजयपुर में बारिश से बदला समां, राजस्थान में कल भी इन 20 शहरों में होगी झमाझम
कृषि

जयपुर में बारिश से बदला समां, राजस्थान में कल भी इन 20 शहरों में होगी झमाझम

जयपुर में बारिश से बदला समां, राजस्थान में कल भी इन 20 शहरों में होगी झमाझम Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल गया है। 25 जून को इसका खास तौर पर असर देखने को मिला है। इसके चलते…

Navbharat Times के अनुसार26 जून 2026 को 05:28 am बजे
जयपुर में बारिश से बदला समां, राजस्थान में कल भी इन 20 शहरों में होगी झमाझम

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर में बारिश से बदला समां, राजस्थान में कल भी इन 20 शहरों में होगी झमाझम

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल गया है। 25 जून को इसका खास तौर पर असर देखने को मिला है। इसके चलते जयपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है।

पूर्वी और पश्चिमी दोनों छोर पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों पर भी इसी तरह की बारिश दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि पूरे राज्य में कहीं पर भी हीटवेव (लू) दर्ज नहीं की गई है। चूरू के सरदारशहर में सर्वाधिक बारिश

पश्चिमी राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में सर्वाधिक 56.0 मिमी (6 सेमी) वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा नागौर के लाडनू में 5 सेमी, चित्तौड़गढ़ के गंगरार और भरतपुर के कामां में 4-4 सेमी, जबकि उदयपुर के सलूम्बर, चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा और जयपुर के चोमू में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक रहा तापमान

जयपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह फलोदी में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए आगे कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

आगामी 4-5 दिनों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जून के अंत में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर व्यापक रूप से बढ़ने की प्रबल संभावना है।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें