उदयपुर में बारिश के साथ ठंडी हवा चली: किसान बोले- मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग की फसल को होगा फायदा - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Rain Relief From Heat | Vallabhnagar Mawali Boond Boond उदयपुर में बारिश के साथ ठंडी हवा चली:किसान बोले- मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग की फसल को होगा फायदा - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Rain Relief From Heat | Vallabhnagar Mawali Boond Boond
उदयपुर में बारिश के साथ ठंडी हवा चली:किसान बोले- मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग की फसल को होगा फायदा
- कॉपी लिंक
उदयपुर में शनिवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। शहर में जहां कई इलाकों में बारिश हुई, वहीं जिले के वल्लभनगर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत द
वल्लभनगर कस्बे के अलावा गुमानपुरा, भानामंगरा, रुपावली, विजयपुरा सहित कई गांवों में अच्छी बारिश हुई। मावली ब्लॉक के सिंधु क्षेत्र में भी पलाना कलां, पलाना खुर्द, सिंधु, महुडा, वारनी और आसपास के गांवों में तेज बारिश हुई। वल्लभनगर के रूण्डेडा गांव में भी दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई।
खरीफ के लिए अच्छे संकेत
किसानों ने इस बारिश को खरीफ सीजन के लिए शुभ संकेत बताया है। उनका कहना है कि खेतों में बोई गई मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग जैसी फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर होगी। किसानों को उम्मीद है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो उत्पादन भी अच्छा रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस.देवड़ा के अनुसार दक्षिणी राजस्थान मे प्री मानसून से खण्ड वर्षा होने की संभावना है। उदयपुर में आने वाले दो से तीन दिनों तक खण्ड वर्षा होगी और बादल छाए रहेंगे। तापमान मे कमी होगी लेकिन नमी के कारण उमस वाली गर्मी बनी रहेगी।
इनपुट: रमेश डांगी, विजय प्रकाश पाटीदार, लखन मेनारिया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम

प्रधानमंत्री जोधपुर से उड़ान योजना का सेकंड फेज शुरू करेंगे: यमुना जल समझौते पर गजेंद्र सिंह बोले- गहलोत सरकार मौन थी, प्रोजेक्ट पेंडिग पड़ा था - Jodhpur News

जयपुर: राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश के आसार


