अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम
अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम 27 जून 2026, जयपुर: अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम – राजस्थान के बीज उत्पादक किसानों के लिए र…

सौजन्य से:- Krishak Jagat
अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम
27 जून 2026, जयपुर: अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम – राजस्थान के बीज उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य किसानों को समय पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना, प्रमाणीकरण में लगने वाले समय को कम करना और बीज उत्पादन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
इन फैसलों पर मुहर गुरुवार को पंत कृषि भवन में आयोजित राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के संचालन मंडल की 82वीं साधारण बैठक में लगी। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी श्रीमती मंजू राजपाल ने की। बैठक में संस्था के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसान प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और बीज उत्पादन व प्रमाणीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
किसानों के सुझावों पर लिए गए अहम फैसले
बैठक के दौरान प्रगतिशील किसान सदस्य हंसराज मीणा और रणछोर पाटीदार ने किसानों के सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से रखा। इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अब साथ-साथ होगी जांच, जल्द मिलेगा प्रमाणन
बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तय किया गया कि बीज प्रयोगशाला जांच और जीओटी (Grow Out Test) नमूना जांच समानांतर रूप से कराई जाएगी। इससे प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज होगी और किसानों को समय पर प्रमाणन का लाभ मिल सकेगा।
जीओटी के लिए वैज्ञानिक तरीके से लिए जाएंगे नमूने
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बीज प्रमाणीकरण के तहत जीओटी के लिए लिए जाने वाले बीज नमूनों का चयन निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। इससे परीक्षण की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी तथा प्रमाणन व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।
अधिक उत्पादन पर मिलेगी अतिरिक्त राहत
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत यह तय किया गया कि यदि किसी किसान के खेत में अनुमानित उत्पादन से अधिक उपज होती है, तो उसे 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त रॉ-बीज इंटेक की अनुमति दी जाएगी। यह फैसला बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
क्रॉप कैलेंडर में भी होगा संशोधन
विभिन्न फसलों के बीज समय पर प्रमाणित होकर किसानों तक पहुंच सकें, इसके लिए बीज प्रमाणीकरण के तहत लागू क्रॉप कैलेंडर में आवश्यक संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया। इससे कृषि कार्यों में देरी की संभावना कम होगी और किसानों को समय पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हो सकेंगे।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
बैठक में प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में लिए गए निर्णयों से बीज उत्पादन और प्रमाणीकरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा प्रदेश के बीज उत्पादक किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
बैठक में मौजूद किसान प्रतिनिधियों ने भी इन फैसलों का स्वागत करते हुए राज्य सरकार और कृषि विभाग का आभार जताया। उनका कहना था कि नई व्यवस्था से बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी, जिससे किसानों को समय पर लाभ मिल सकेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में बारिश के साथ ठंडी हवा चली: किसान बोले- मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग की फसल को होगा फायदा - Udaipur News

प्रधानमंत्री जोधपुर से उड़ान योजना का सेकंड फेज शुरू करेंगे: यमुना जल समझौते पर गजेंद्र सिंह बोले- गहलोत सरकार मौन थी, प्रोजेक्ट पेंडिग पड़ा था - Jodhpur News

जयपुर: राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश के आसार


