प्रधानमंत्री जोधपुर से उड़ान योजना का सेकंड फेज शुरू करेंगे: यमुना जल समझौते पर गजेंद्र सिंह बोले- गहलोत सरकार मौन थी, प्रोजेक्ट पेंडिग पड़ा था - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur PM Udan Scheme Phase 2 Launch | Shekhawat Statement प्रधानमंत्री जोधपुर से उड़ान योजना का सेकंड फेज शुरू करेंगे:यमुना जल समझौते पर गजेंद्र सिंह बोले- गहलोत सरकार मौन थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur PM Udan Scheme Phase 2 Launch | Shekhawat Statement
प्रधानमंत्री जोधपुर से उड़ान योजना का सेकंड फेज शुरू करेंगे:यमुना जल समझौते पर गजेंद्र सिंह बोले- गहलोत सरकार मौन थी, प्रोजेक्ट पेंडिग पड़ा था
- कॉपी लिंक
पीएम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही वे जोधपुर से पीएम उड़ान योजना के सेकंड फेज की सौगात भी देंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। दरअसल, गजेंद्र सिंह शनिवार को जोधपुर दौरे पर रहे।
इस दौरान यमुना जल समझौते को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सरकार पर निशाना साधा। गजेंद्र सिंह ने कहा- दो राज्यों के बीच सहमति नहीं होने की वजह से ये प्रोजेक्ट पेंडिंग था। लेकिन तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार मौन बनी हुई बैठी रही। इससे उनको तकलीफ होगी, मैं फिर कहूंगा।
राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल प्रोजेक्ट पर बोले- पूर्व सीएम चाहे तो श्रेय ले सकते है
राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- इसका तीसरा फेज जोधपुर जिले के लिए महत्वपूर्व है। पिछली सरकार ने तीसरे फेज में इसे स्वीकृत करने और 2018 में इसकी घोषणा की। लेकिन 2023 के पहले बजट में इसका वर्क ऑर्डर सेंक्शन हुआ है।
गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए गजेंद्र सिंह ने कहा- पांच साल तक इसको लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया है। इसमें जो क्लियरेंस लेनी थी, वो भी नहीं ली। अब सारी खामियों को दूर कर तीन से चार महीने में जोधपुर तक तीसरे फेज का पानी पहुंच जाएगा।
क्लोजर में आने वाली समस्या के लिए चार एस्केप रिजर्वायर (कृत्रिम झील) बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रोजेक्ट सेक्शन किए गए हैं।
गजेंद्र सिंह बोले- मैंने ही रिक्वेस्ट करके प्रोजेक्ट प्रपोजल्स मंगवाए थे। उस समय की राजस्थान सरकार को शायद ये संज्ञान में नहीं था। अब शायद राजस्थान सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रेय लेने की कोशिश कर सकते हैं। वो करें, मुझे उसमें कोई आपत्ति भी नहीं है। लेकिन वो रिजर्वायर्स भी लगभग बन करके कंप्लीट हो गए हैं। फलसोन के रिजर्वायर में पानी भरना शुरू हो गया है। इसे लेकर आज ही सुबह अधिकारियों से बातचीत की है।
यमुना जल समझौते पर बोले- अशोक गहलोत सरकार मौन थी, किसी तरह का प्रयास नहीं किया
यमुना जल समझौते पर केंद्रीय मंत्री बोले- दोनों राज्यों के बीच सहमति न बन पाने के कारण से इतने सालों से ये प्रोजेक्ट पेंडिंंग था। जलशक्ति मंत्री रहते हुए मैंने उसके लिए निरंतर प्रयास किए। इसके अनुसार एक डिजाइन बनाकर हरियाणा सरकार को एग्री करवाया।
राजस्थान के सरकार के साथ में भी प्रयास किए, लेकिन तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार मौन बनी हुई बैठी रही। किसी तरह का प्रयास इस प्रोजेक्ट को लेकर नहीं किया और न ही जो सहयोग चाहते थे वो किया।
पीएम उड़ान-योजना के सेकेंड फेज की होगी शुरुआत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- अब मारवाड़ का आम आदमी भी हवाई सफर कर सकेगा। पीम नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान को बड़ी सौगात देंगे। नए एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ करेंगे। वहीं, पीएम उड़ान योजना के सेकंड फेज का भी शुभारंभ करेंगे।
योजना के पहले चरण से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है, अब दूसरे चरण से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। जोधपुर का नया एयरपोर्ट अगले 30 से 35 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। जहां एक समय में केवल दो बड़े विमान खड़े हो सकते थे, वहीं अब 12 एयरक्राफ्ट एक साथ पार्क किए जा सकेंगे। एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता भी करीब 10 गुना बढ़ गई है।
क्या है UDAN 2.0 योजना
केंद्र के मुताबिक, उड़ान योजना के सेकंड फेज में 100 नए एयरपोर्ट्स बनाने के लिए सरकार उन एयरस्ट्रिप्स का इस्तेमाल करेगी, जो अब तक इस्तेमाल में नहीं है। हर एयरपोर्ट पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए 12,159 करोड़ रुपए का अलग से बजट रखा गया है।
ये भी पढ़ें…
पीएम मोदी करेंगे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन:4 जुलाई को आएंगे; मंत्री शेखावत बोले- हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में कर रहे सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का 4 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर दौरे में एयरपोर्ट पर यह जानकारी दी। शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- पीएम मोदी जोधपुर में आकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की सौगात देंगे। नया टर्मिनल केवल जोधपुर ही नहीं, पूरे पश्चिचमी राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी को मजबूती देगा। शेखावत ने कहा- देश में अर्थव्यवस्था के विकास होने से अब हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज की यात्रा कर रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
- प्रसूताओं की मौत के मामले में एक्शन,कंपनी का लाइसेंस रद्द: जांच में इंजेक्शन का सैंपल फेल, WHO ने भारत सरकार से मांगी रिपोर्ट
- भास्कर एक्सक्लूसिवजोधपुर का रहने वाला है सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी: गर्लफ्रेंड को पुणे से मेहरानगढ़ किला घुमाने लाया था, पैतृक घर पहुंचा भास्कर
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी: जयपुर-जोधपुर सहित 6 सीटों के तीन-तीन टुकड़े करने का प्रस्ताव, इनमें 4 बीजेपी की
- राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी: उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में बारिश के साथ ठंडी हवा चली: किसान बोले- मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंग की फसल को होगा फायदा - Udaipur News

अब जल्दी मिलेगा बीज प्रमाणीकरण, राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में बदले नियम

जयपुर: राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश के आसार


