होमक्राइमजयपुर: रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा विमान, हवा में 20 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, जानें पूरा मामला
क्राइम

जयपुर: रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा विमान, हवा में 20 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, जानें पूरा मामला

जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर गो अराउंड की घटना हुई है। यहां उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-7516) ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे टचडाउन के तुरंत बाद लैंडिंग निरस्त कर दी और पायलट ने दोबारा टेकऑफ कर लिया।…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
जयपुर: रनवे छूते ही फिर आसमान में उड़ा विमान, हवा में 20 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, जानें पूरा मामला

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर गो अराउंड की घटना हुई है। यहां उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-7516) ने गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे टचडाउन के तुरंत बाद लैंडिंग निरस्त कर दी और पायलट ने दोबारा टेकऑफ कर लिया।

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7516 ने जैसे ही जयपुर रनवे पर टचडाउन किया, पायलट ने अचानक लैंडिंग एबॉर्ट (निरस्त) कर दी और विमान को तुरंत दोबारा हवा में उठा लिया। टचडाउन के ठीक बाद अचानक विमान के वापस टेकऑफ करने से उसमें सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सांसें थम गईं।

39 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 43 लोग थे सवार

घटना दोपहर लगभग 12:42 बजे की है, जब फ्लाइट अपने निर्धारित समय (दोपहर 12:50 बजे) से कुछ मिनट पहले लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रही थी। विमान रनवे को छू चुका था, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील इस पल में पायलट ने 'गो-अराउंड' का फैसला लिया। उस समय विमान में 39 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 43 लोग सवार थे।

जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया

अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल समेत सभी संबंधित सुरक्षा टीमें सतर्क हो गईं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जाने लगी। विमान ने जयपुर के आसमान में लगभग 20 मिनट तक एक अतिरिक्त चक्कर लगाया। परिस्थितियों के पूरी तरह अनुकूल होने के बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की और दोपहर 1:02 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। तब जाकर यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

रनवे को छूने के बाद अचानक टेकऑफ हुआ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनस्टेबल अप्रोच रनवे पर हवा का तेज दबाव या किसी अन्य ऑपरेशनल कारण के चलते पायलट को यह फैसला लेना पड़ा। हालांकि, इस गो-अराउंड की वास्तविक और आधिकारिक वजह की पुष्टि होना अभी बाकी है। एविएशन नियमों के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त यदि पायलट को लगता है कि विमान की गति, ऊंचाई या संतुलन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, तो वह जोखिम उठाने के बजाय 'गो-अराउंड' का विकल्प चुनता है। मानक सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होने के बावजूद रनवे को छूने के बाद अचानक टेकऑफ होना यात्रियों के लिए बेहद डरावना अनुभव रहा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें