जयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में लगी आग, 20 मिनट में काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
जयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में लगी आग, 20 मिनट में काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने 20 मिनट में आग…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में लगी आग, 20 मिनट में काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया, जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे मॉल के बेसमेंट में लगे पैनल से आग और धुआं उठने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
आग की जानकारी मिलते ही मॉल में काम कर रहे कर्मचारी सतर्क हो गए और बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकालने लगे। इस दौरान बेसमेंट में काफी धुआं भर गया।
यह भी पढें- तिजारा में एक-एक वोट पर टिकी थी सभापति की कुर्सी: कांग्रेस के रामावतार सैनी दो वोट से जीते, देर रात आया नतीजा
दो दमकल वाहनों ने 20 मिनट में बुझाई आग
दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाए जाने के बाद मॉल में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


