होमक्राइमजयपुर में अंडरपास में मिली युवक की लाश: भरे हुए पानी में मिला शव; 2 दिन पहले घर से निकला था - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में अंडरपास में मिली युवक की लाश: भरे हुए पानी में मिला शव; 2 दिन पहले घर से निकला था - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Underpass Youth Body Found | Shivdaspura Police Investigation जयपुर में अंडरपास में मिली युवक की लाश:भरे हुए पानी में मिला शव; 2 दिन पहले घर से निकला था - कॉपी लिंक जयपु…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
जयपुर में अंडरपास में मिली युवक की लाश:  भरे हुए पानी में मिला शव; 2 दिन पहले घर से निकला था - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Underpass Youth Body Found | Shivdaspura Police Investigation

जयपुर में अंडरपास में मिली युवक की लाश:भरे हुए पानी में मिला शव; 2 दिन पहले घर से निकला था

- कॉपी लिंक

जयपुर में अंडरपास में भरे पानी में एक युवक की लाश मिली। पानी में पड़ा मिला शव दो दिन पुराना लग रहा है। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के दादनपुरा पुलिया के नीचे शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी आशीष बैरवा (26) पुत्र कैलाश बैरवा का शव मिला।

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने SDRF की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

SHO (शिवदासपुरा) राजेश गौतम ने बताया- आशीष करीब दो दिन पहले घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। इसके बाद शुक्रवार को अंडरपास के नीचे भरे पानी में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पानी के अंदर लाश मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ जुट गई।

FSL टीम ने की पहचान

शिवदासपुरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने SDRF टीम की मदद से पानी के अंदर से लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के साथ मृतक की पहचान की गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस की प्रथमदृष्या जांच में अंडरपास में भरे पानी में गिरने से आशीष की मौत होना माना जा रहा है। आशीष की लाश भी दो दिन पुरानी है। पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

- LIVEजयपुर में फर्जी वोटिंग पर हंगामा,बिना वोट डाले लौटे वोटर्स: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटिंग खत्म; अब तक 48.58 प्रतिशत मतदान

- चौमूं में वकील से मारपीट पर वकीलों ने लगाया जाम: पुलिस के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म, जल्द गिरफ्तारी की मांग

- दूदू में NH-48 पर तीन वाहनों की भिड़ंत: केमिकल से भरे टैंकर ने अचानक बदली साइड, पीछे से ट्रेलर टकराया; पिकअप भी भिड़ी

- भास्कर एक्सक्लूसिवसीकर कलेक्टर आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर उठे सवाल: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, IAS का दावा- झारखंड में मोदी ओबीसी कैटेगरी में

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें