होमक्राइमजयपुर के आंच हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदली,2 घंटे तक हंगामा: शव लेकर जा रहे परिवार को वापस बुलाया; दावा- हनुमान बेनीवाल के दखल के बाद FIR - Jaipur News
क्राइम

जयपुर के आंच हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदली,2 घंटे तक हंगामा: शव लेकर जा रहे परिवार को वापस बुलाया; दावा- हनुमान बेनीवाल के दखल के बाद FIR - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Anch Hospital Dead Body Swap Controversy | Durgapura News जयपुर के आंच हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदली,2 घंटे तक हंगामा:शव लेकर जा रहे परिवार को वापस बुलाया; दावा- हनुमान बेनी…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
जयपुर के आंच हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदली,2 घंटे तक हंगामा:  शव लेकर जा रहे परिवार को वापस बुलाया; दावा- हनुमान बेनीवाल के दखल के बाद FIR - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Anch Hospital Dead Body Swap Controversy | Durgapura News

जयपुर के आंच हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदली,2 घंटे तक हंगामा:शव लेकर जा रहे परिवार को वापस बुलाया; दावा- हनुमान बेनीवाल के दखल के बाद FIR

- कॉपी लिंक

जयपुर में दुर्गापुरा के आंच हॉस्पिटल की लापरवाही से शनिवार सुबह दो डेडबॉडी बदल गई। एक परिवार जब बॉडी लेकर घर के लिए रवाना हो गया, तब हॉस्पिटल स्टाफ को बॉडी बदलने का पता लगा।

उन्होंने नावां (डीडवाना-कुचामन) जा रहे परिवार को फोन कर वापस बुलाया। घटना से गुस्साए परिवार ने हॉस्पिटल के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा किया।

परिवार का आरोप है कि पहले पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया थी। फिर नागौर सांसद हनुमान बेनीवल के दखल के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

सबसे पहले देखिए- हॉस्पिटल के बाहर हंगामे के PHOTOS

अब 4 पॉइंट में समझिए क्या है पूरा मामला

- 17 सितंबर को एडमिट हुए थे दोनों मरीज: एसीपी शिवदयाल बाजिया ने बताया कि 17 सितंबर को नावां के रहने वाले गिरधारी लाल (53) और बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़) के रहने वाले घेसालाल आंच हॉस्पिटल भर्ती हुए थे। शुक्रवार रात को दोनों की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह हॉस्पिटल ने गिरधारी की बॉडी घेसालाल के परिवार को दे दी।

- धरने पर बैठा परिवार: हॉस्पिटल प्रशासन ने गिरधारी के परिवार को वापस बुलाया और बॉडी बदलने के लिए कहा। इससे नाराज परिवार ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। उन्होंने हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार हॉस्पिटल के बाहर शनिवार सुबह 8.30 बजे धरने पर बैठ गया।

- 2 घंटे प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज: गिरधारी लाल के परिवार ने आंच हॉस्पिटल के बाहर करीब दो घंटे तक धरना दिया। मौके पर पहुंच पुलिस ने परिवार से समझाइश की कोशिश भी की। परिवार का आरोप था कि पुलिस हॉस्पिटल प्रशासन को बचाने की कोशिश कर रही है। फिर नागौर सांसद के फोन करने के बाद सुबह करीब 10 बजे एफआईआर दर्ज की गई।

- बॉडी की अदला-बदली गलती से हुई: हॉस्पिटल नर्सिंग सोसायटी के प्रवक्ता राजवीर सिंह ने बताया कि डेड बॉडी शिफ्टिंग का भी एक प्रोसेस होता है। जो एंबुलेंस हॉस्पिटल के गेट पर लगी थी वो गाड़ी थी जिसमें नावां कुचामन साइड के पेशेंट को ले जाना था। लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की गलती से ये एंबुलेंस के ड्राइवर या परिजनों की गलफत में जो शव थानागाजी जाना था कुचामन नावा वाले पेशेंट के परिजनों के साथ कुचामन रवाना हो गई। मामले में जांच कमेटी भी बनाई गई है।

मृतक गिरधारी के भांजे ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप

गिरधारी लाल के रिश्तेदार रमेश चौधरी का आरोप है कि 17 तारीख से गिराधारी लाल वेंटिलेटर पर थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। डॉक्टर्स हमें पेशेंट से मिलने नहीं दे रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी डेथ तो दो दिन पहले ही हो गई थी। लेकिन हॉस्पिटल वाले इलाज का नाटक कर रहे थे। इसके बाद शनिवार सुबह उन्होंने गिरधारी लाल की मौत की जानकारी दी।

---

ये खबर भी पढ़ें…

SMS हॉस्पिटल से बिना बताए शव को बाहर लाए परिजन:स्ट्रेचर पर रखकर ले जा रहे थे; पुलिस के रोकने पर 20 मिनट किया हंगामा

जयपुर के SMS हॉस्पिटल से बिना परमिशन एक युवक के शव को लेकर जा रहे परिजनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पतंग उड़ाते समय छत से गिरने पर युवक को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। युवक की मौत के बाद स्टाफ को बिना बताए परिजन स्ट्रेचर पर शव हॉस्पिटल से बाहर ले आए। (पूरी खबर पढ़ें)

- राजस्थान एक्सप्लेनरनया आरक्षण फॉर्मूला लागू हुआ तो जातीय संघर्ष की आशंका: भीलों को होगा फायदा, मीणा सहित 70 से ज्यादा जातियां होंगी प्रभावित

- राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट: कालीसिंध बांध के चार गेट खोले, 3 जिलों में 8 इंच तक पानी बरसा, बांध ओवरफ्लो

- LIVEजयपुर में मेयर के लिए कांग्रेस ने 3 प्रत्याशी उतारे: भाजपा से सुनील कोठारी, कोटा में आखिरी समय में नाम तय; जोधपुर में गैर पार्षद कांग्रेस उम्मीदवार

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में 16 साल में सबसे कम बारिश: जालोर, पाली और बांसवाड़ा बरसात को तरसे, सितंबर में भी मई जैसी बिजली की डिमांड

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें