राजस्थान: 2 दिन से लापता BJP प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया धरना, जानिए क्यों बैठी धरने पर
BJP Candidate missing case: प्रागपुरा नगर पालिका (वार्ड 32) से भाजपा प्रत्याशी बुधराम चौधरी 48 घंटे से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 5 विशेष टीमें गठित की हैं। उधर, निष्पक्ष चुनाव की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
BJP Candidate missing case: प्रागपुरा नगर पालिका (वार्ड 32) से भाजपा प्रत्याशी बुधराम चौधरी 48 घंटे से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 5 विशेष टीमें गठित की हैं। उधर, निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी और पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने थाने में धरना दिया।
जयपुर/ कोटपुतली बहरोड : राजस्थान निकाय चुनाव के बीच कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड 32 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी बुधराम चौधरी पिछले 48 घंटों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। चुनाव के ठीक एन वक्त पर प्रत्याशी की गुमशुदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
BJP प्रत्याशी की तलाश में 5 पुलिस टीमें गठित
गौरतलब है कि लापता बुधराम चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी (निवासी भांकरी) ने प्रागपुरा थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार बुधराम 1 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:00 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला और उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पूरे मामले में डीएसपी उमेश निठारवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) के आधार पर तलाश में जुटी है।
प्रतिद्वंदी प्रत्याशी और कांग्रेस नेता पहुंचे थाने, दिया धरना
भाजपा उम्मीदवार का कोई सुराग न मिलने पर निष्पक्ष चुनाव और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटनाक्रम के विरोध में ताजा घटनाक्रम यह है कि इसमें यहां वार्ड 32 से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश देवी अपने पति मेहर सिंह और बेटे के साथ प्रागपुरा पुलिस थाने पहुंचीं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को सकुशल बरामद करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं।सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी प्रागपुरा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं व परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस की टीमें मुस्तैदी से जुटी हुई हैं और जल्द ही लापता प्रत्याशी का पता लगा लिया जाएगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


