होमक्राइमबीजेपी 'बाड़ेबंदी' में भावुक नजारा, 2 महीने की बच्ची को गोद में लेकर ट्रेनिंग कैंप पहुंची महिला प्रत्याशी
क्राइम

बीजेपी 'बाड़ेबंदी' में भावुक नजारा, 2 महीने की बच्ची को गोद में लेकर ट्रेनिंग कैंप पहुंची महिला प्रत्याशी

जयपुर नगर निगम चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी ने सभी 150 पार्षद प्रत्याशियों को बगरू के होटल में ठहराकर बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इसी बीच एक भावुक नजारा सामने आया है। यहां एक कैंडिडेट दो महीने की बच्ची को गोद में लेकर पार्टी…

Navbharat Times के अनुसार13 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
बीजेपी 'बाड़ेबंदी' में भावुक नजारा, 2 महीने की बच्ची को गोद में लेकर ट्रेनिंग कैंप पहुंची महिला प्रत्याशी

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर नगर निगम चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी ने सभी 150 पार्षद प्रत्याशियों को बगरू के होटल में ठहराकर बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इसी बीच एक भावुक नजारा सामने आया है। यहां एक कैंडिडेट दो महीने की बच्ची को गोद में लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचीं।

जयपुर: राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आने से पहले राजनैतिक पार्टियों की ओर से रणनीति और किलेबंदी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने खेमे को एकजुट रखने के लिए जयपुर बुलाया है। साथ ही जयपुर के प्रत्याशियों को भी बुलावा का आदेश भेजा है।जयपुर नगर निगम के सभी 150 पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी ने 'प्रशिक्षण' के नाम पर बगरू स्थित भंवर सिंह होटल में ठहराया है। यह सभी प्रत्याशी 22 सितंबर को होने वाले उप महापौर (डिप्टी मेयर) चुनाव तक पार्टी की सख्त निगरानी में रहेंगे।

कैंप के दौरान दिखे भावुक और रोचक नजारे

बाड़ेबंदी के दौरान एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब भाजपा प्रत्याशी निधि सेन अपनी महज दो महीने की बच्ची को गोद में लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचीं। उनकी सास मंजू देवी भी साथ थीं, जिन्होंने कहा कि पार्टी का आदेश है इसलिए शिविर में रुकेंगे और दोनों मिलकर बच्ची को संभाल लेंगे। बता दें कि रविवार को जयपुर शहर जिला कार्यालय पर सभी प्रत्याशियों को एकत्र किया गया, जिसके बाद उन्हें चार अलग-अलग बसों में बैठाकर सीधे बगरू के होटल पहुंचाया गया। हालांकि, पार्टी इसे 'प्रशिक्षण शिविर' बता रही है, लेकिन होटल के दोनों मुख्य द्वारों पर लटके ताले और तैनात बाउंसर्स की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि यह पार्षदों की पूर्ण बाड़ेबंदी है।

पार्टी नेताओं का कहना ये बाड़ेबंदी नहीं, ट्रेनिंग कैंप

इधर, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बाड़ेबंदी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा में बाड़ेबंदी जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती, यह केवल पार्षदों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम है। पार्टी के अन्य नेताओं का भी कहना है कि सभी 150 प्रत्याशी कैंप में पहुंच चुके हैं। उन्हें आने वाले समय में काम करने के तौर-तरीके सिखाए जाएंगे।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें