होमक्राइमजयपुर की 18 निकायों में वोटिंग जारी: कानोता नगर पालिका में पहले 3 घंटे में 39 फीसदी से ज्यादा वाेटिंग; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में लगी ईवीएम में आई खराबी - Jaipur News
क्राइम

जयपुर की 18 निकायों में वोटिंग जारी: कानोता नगर पालिका में पहले 3 घंटे में 39 फीसदी से ज्यादा वाेटिंग; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में लगी ईवीएम में आई खराबी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Body Election Voting | Urban Government Election Update जयपुर की 18 निकायों में वोटिंग जारी:कानोता नगर पालिका में पहले 3 घंटे में 39 फीसदी से ज्यादा वाेटिंग; शाहपु…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
जयपुर की 18 निकायों में वोटिंग जारी:  कानोता नगर पालिका में पहले 3 घंटे में 39 फीसदी से ज्यादा वाेटिंग; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में लगी ईवीएम में आई खराबी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Civic Body Election Voting | Urban Government Election Update

जयपुर की 18 निकायों में वोटिंग जारी:कानोता नगर पालिका में पहले 3 घंटे में 39 फीसदी से ज्यादा वाेटिंग; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में लगी ईवीएम में आई खराबी

- कॉपी लिंक

जयपुर की 18 नगरीय निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 18 निकायों पहले 3 घंटे की वोटिंग में 25 से लेकर 39 फीसदी तक वोटिंग देखने को मिली। सबसे ज्यादा वोटिंग 39.56 फीसदी वोटिंग कानोता नगर पालिका में हुई। यहां 20 वार्डो में बनाए गए 20 बूथों पर वोटिंग करवाई जा रही है, जबकि 66 प्रत्याशी मैदान में है, जिन्हें 9322 वोटर्स वोट देकर चुनेंगे।

आपको बता दें कि आज वोटिंग के लिए 18 निकायों में कुल 565 बूथ बनाए है, जिसमें 152 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे हैं। वोटिंग शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और तकनीकी खराबी की सूचना मिली।

यहां आई परेशानी

- शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 40 के बूथ संख्या 49 पर सुबह 8 बजे ईवीएम मशीन का एक बटन काम नहीं करने पर मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन ने तुरंत टेक्निकल टीम को बुलाकर कर मशीन को ठीक करवाया। इस दौरान 25 मिनट तक वोटिंग बंद रही। करीब सुबह 8.25 बजे मशीन सही हुई, तब वोटिंग फिर से शुरू हुई।

- चाकसू नगर पालिका के बूथ नंबर 18 पर ईवीएम मशीन में एक निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह स्पष्ट दिखाई नहीं देने पर हंगामा हो गया। प्रत्याशी व उसके समर्थक ने नारेबाजी की और हंगामा किया, जिसके कारण सुबह कुछ देर के लिए वोटिंग को रोका गया।

- कानोता नगर पालिका वार्ड 19 के बूथ पर मशीन में तकनीकी खराबी आई। जिसके कारण पहले तो कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई, लेकिन बाद में नई मशीन मंगवाकर वोटिंग शुरू करवाई गई।

वोटर्स में दिखा वोटिंग के प्रति अच्छा रूझान

जयपुर की अलग-अलग नगरीय निकायों में हो रही वोटिंग को लेकर अच्छा रूझान देखने को मिला। दूदू, चौंमू, कानोता, मनोहरपुर, वाटिका में पहले 3 घंटे के दौरान 24 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। चौंमू नगर परिषद में पहले तीन घंटे (सुबह 7 से 10 बजे तक) 24.43 फीसदी वोटर्स ने वोटिंग करके घर जा चुके है। वहीं वाटिका नगर पालिका में 31.57 फीसदी, मनोहरपुर में 28.26, कानोता में 39.56 और दूदू में 33.61 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

इन निकायों में वोटिंग

नगर परिषद : चौंमू, शाहपुरा

नगर पालिका : मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा।

पोलिंग प्रतिशत

इन निकायों की यहां होगी काउंटिंग

वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने जयपुर शहर में भवानी निकेतन नहीं आएगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है।

निकायों की स्थिति पर एक नजर

आज सार्वजनिक अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज इन 18 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राजकीय संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की है, ताकि वहां का मतदाता मतदान करने जा सके।

Topics:

- LIVEअलवर में वोटिंग से पहले सिर फोड़े,गाड़ी के शीशे तोड़े: बीजेपी प्रत्याशी पर हमले का आरोप; जयपुर में मतदान केंद्र के बाहर वोटर्स का हंगामा

- राजस्थान में 3 दिन बाद बारिश की संभावना: सितंबर में भी पारा 39 डिग्री; अगले सप्ताह शुरू हो सकती है मानसून की विदाई

- व्यापारी का किडनैपर दुबई में खिला रहा था सट्टा: पुलिस वर्दी में किया था अपहरण; 25 साल में 8 केस, पुलिस ने हिस्ट्रीशीट तक नहीं खोली

- बात खरी है'वाटर पार्क' बने वोटर की मुसीबत: दिलावर को बोले गुंजल- 'बकवास मत कर'; बाड़मेर में RLP के 'दिन-मान'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें