अजमेर नगर निगम, पुष्कर और किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 165 वार्डों में मतदान संपन्न, बीजेपी ने की बाड़ेबंदी
अजमेर नगर निगम, पुष्कर और किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 165 वार्डों में मतदान संपन्न, बीजेपी ने की बाड़ेबंदी इस बार भाजपा और कांग्रेस से बगावत कर कई उम्मीदवार अपनी-अपनी पार्टियों को चुनौती दे रहे हैं. Published : Septembe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर नगर निगम, पुष्कर और किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 165 वार्डों में मतदान संपन्न, बीजेपी ने की बाड़ेबंदी
इस बार भाजपा और कांग्रेस से बगावत कर कई उम्मीदवार अपनी-अपनी पार्टियों को चुनौती दे रहे हैं.
Published : September 11, 2026 at 10:57 PM IST
अजमेर: राजस्थान में अजमेर नगर निगम, पुष्कर और किशनगढ़ नगर परिषद के चुनाव संपन्न हो गए हैं. किशनगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया तो अजमेर में कई जगह पर फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आईं. अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में 360, किशनगढ़ नगर परिषद में 60 वार्डों के 256 और पुष्कर नगर परिषद के 25 वार्डों के 63 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो गया है.
14 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन मतगणना का श्री गणेश होगा और ईवीएम मशीन से अजमेर पुष्कर और किशनगढ़ के अलावा प्रथम चरण के मतदान में टांटोटी, केकड़ी, नसीराबाद, सांवर, सरवाड़ और पीसांगन के चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे. भाजपा ने चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. वहीं, कांग्रेस ने अजमेर में अपने प्रत्याशियों को शनिवार सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय बुलाया है.
अजमेर में चुनाव संपन्न होने के बाद ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की बड़ेबंदी शुरू कर दी है. अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में से 79 वार्ड में भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के नाम पर बुलाया जा रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस के पदाधिकारी भी अपने उम्मीदवारों से संपर्क में हैं. कांग्रेस ने 77 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने शनिवार की सुबह 11 बजे उम्मीदवारों को कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.
अजमेर में नगर निगम के 80 वार्डों के लिए हुए मतदान में कांग्रेस और भाजपा के समीकरण निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ रहे हैं. कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर है तो कई वालों में त्रिकोणीय और चतुर्कोणीय मुकाबले भी देखे जा रहे हैं. इस बार भाजपा और कांग्रेस से बगावत कर कई उम्मीदवार भी अपनी-अपनी पार्टियों को चुनौती दे रहे हैं. चुनाव संपन्न होने के बाद सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. हालांकि, 14 सितंबर सोमवार को मतगणना में नतीजे सामने आएंगे.
मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को रखवाया सुरक्षित : मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों से कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां पर हथियारबंद पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा है. अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए मतगणना टेक्निकल कॉलेज में ही होगी.
यह रहा मतदान प्रतिशत :
- अजमेर नगर निगम के 80 वार्डो में कुल 63.85 फीसदी मतदान हुआ है जो गत वर्ष की तुलना में करीब 3 फीसदी कम है.
- अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 39 वार्ड हैं. इनमें कुल 62.22 फीसदी कुल मतदान हुआ है. यहां कुल मतदाता 2 लाख 24 हजार 332 हैं. इनमें से कुल 62.22 फीसदी मतदान हुआ है.
- अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो अजमेर दक्षिण के 41 वार्डों में 66.06 फीसदी मतदान हुआ है. इन 41 वार्डो में कुल 2 लाख 13 हजार 707 मतदाता हैं. इनमें से 1 लाख 41 हजार 166 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है.
- किशनगढ़ में 60 वार्ड में कुल 78.25 फीसदी मतदान हुआ है. यहां कुल मतदाता 1 लाख 26 हजार 161 मतदाता हैं. इनमें से 98 हजार 720 वोट डाले हैं.
- पुष्कर में 25 वार्ड में कुल 83.68 फीसदी मतदान हुआ है. यहां कुल 17 हजार 491 मतदाता हैं. इनमें से 14 हजार 637 मतदाताओं ने वोट डाले हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


