होमशिक्षा-करियरराजस्थान हाईकोर्ट: 163 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई
शिक्षा-करियर

राजस्थान हाईकोर्ट: 163 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आइए जानते हैं कैसे करें आवेदन और किन शर्तों पर होगी भर्ती...

Dainik Bhaskar के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:12 am बजे
राजस्थान हाईकोर्ट: 163 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 | Apply Online

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती:12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई; जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन

- कॉपी लिंक

राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 22 जुलाई से 10 अगस्त तक जोधपुर हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) के 141 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) के 13 पद, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के 9 पदों पर भर्ती होगी।

12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कला, विज्ञान या वाणिज्य) पास होना जरूरी है। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने के साथ ही राजस्थानी बोलियों का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

साथ ही अभ्यर्थी के पास RSCIT, O Level, COPA, DPCS, कम्प्यूटर साइंस या कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिप्लोमा, 12वीं में कम्प्यूटर साइंस विषय या समकक्ष मान्य कम्प्यूटर योग्यता होना अनिवार्य है।

सिलेक्शन के समय अभ्यर्थी को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। सिलेक्ट होने पर अभ्यर्थियों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान 23 हजार 700 रुपए हर महीने मिलेंगे। प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित नियुक्ति पर पे-मैट्रिक्स लेवल-10 (33,800 से 1,06,700 रुपए) के अनुसार सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।

आवेदन के लिए फीस

सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमी लेयर), एमबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 750 रुपए निर्धारित है। राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।

वहीं राजस्थान के अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए रखा गया है।

तीन फेज में होगा सिलेक्शन प्रोसेस

भर्ती प्रक्रिया तीन फेज में पूरी होगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों का शॉर्ट हैंड टेस्ट होगा। आवेदन किए गए पद के अनुसार अंग्रेजी या हिंदी स्टेनोग्राफी टेस्ट देना होगा। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों के लिए कम्प्यूटर टेस्ट होगा, जिसमें स्पीड टेस्ट और दक्षता परीक्षण शामिल रहेगा।

इन दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्ट हैंड टेस्ट, कम्प्यूटर दक्षता, इंटरव्यू में पास होने के बाद फाइनल सिलेक्शन होगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

ऐसे करें आवेदन

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें