होमक्राइमजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने पैर पकड़कर मांगा वोट: संवेदनशील बूथ पर विवाद, 150 वार्ड में वोटिंग शुरू - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने पैर पकड़कर मांगा वोट: संवेदनशील बूथ पर विवाद, 150 वार्ड में वोटिंग शुरू - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Corporation Election Live | Polling Booths Voting Update LIVEजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने पैर पकड़कर मांगा वोट:संवेदनशील बूथ पर विवाद, 150 वार्ड में वोटिंग शु…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने पैर पकड़कर मांगा वोट:  संवेदनशील बूथ पर विवाद, 150 वार्ड में वोटिंग शुरू - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Municipal Corporation Election Live | Polling Booths Voting Update

LIVEजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने पैर पकड़कर मांगा वोट:संवेदनशील बूथ पर विवाद, 150 वार्ड में वोटिंग शुरू

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में है। 24 लाख 23 हजार से ज्यादा मतदाता तय करेंगे कि अगले कार्यकाल में उनके वार्ड की कमान किसके हाथ में होगी।

मतदान के लिए जयपुर में 2256 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव मैदान में बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा क्षेत्रीय दलों, निर्दलीयों और अलग-अलग संगठनों से जुड़े उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।

4 वार्ड ऐसे हैं, जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं, 16 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव का परिणाम 14 सितंबर को आएगा। इसके बाद महापौर और उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया होगी।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के आरक्षण में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जयपुर में कुल 2256 बूथ हैं, जिसमें से 652 क्रिटिकल बूथ की कैटेगरी में है।

कांग्रेस और बीजेपी के 149-149 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर में प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों से 149-149 प्रत्याशी मैदान में हैं। बाकी 425 प्रत्याशी निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रिय पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे है।

आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

मतदान से पहले बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। दिनभर वार्डों में जनसंपर्क, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर जाकर वोट मांगने का दौर चलता रहा। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए स्थानीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। कहीं सड़क और सीवर बड़ा मुद्दा रहा तो कहीं सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और आवारा पशुओं को लेकर प्रत्याशियों ने वोट मांगे।

अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल देखने के लिए यहां क्लिक करें…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता ने हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान कराने पहुंचे कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के आरोप लगाए है।

- कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी के अंदर होने पर विवाद हो गया पुलिस ने मोर्चा संभाला।

- कॉपी लिंक

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचना शुरू हो चुके हैं।

- कॉपी लिंक

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 27 में महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़ पितावास में मतदान केंद्र है।

वोटर्स अपने मत का प्रयोग करने पहुंच रहे है। यहां बीजेपी प्रत्याशी शंकर लाल यादव मतदाताओं के पैर पकड़कर वोट मांग रहे है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें