फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश काबू: भरतपुर और हिसार में कई केस दर्ज, राजस्थान पुलिस को सौंपा - Fatehabad (Haryana) News
- Hindi News - Local - Haryana - Fatehabad - Wanted Criminal Abhishek Arrested In Fatehabad | Handed Over To Bharatpur फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश काबू:भरतपुर और हिसार में कई केस दर्ज, राजस्थान पुलिस को सौंपा - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Fatehabad
- Wanted Criminal Abhishek Arrested In Fatehabad | Handed Over To Bharatpur
फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश काबू:भरतपुर और हिसार में कई केस दर्ज, राजस्थान पुलिस को सौंपा
- कॉपी लिंक
फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश अभिषेक को गिरफ्तार किया है। अभिषेक भूना का रहने वाला है। उसके खिलाफ राजस्थान के भरतपुर, हिसार और फतेहाबाद जिले के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं।
भरतपुर, राजस्थान पुलिस ने अभिषेक पर 15 हजार रुपए का इनाम रखा था। सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को भरतपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि एएनसी फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में बनी टीम को आरोपी अभिषेक के बारे में खास जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी को भरतपुर पुलिस को सौंपा
डीएसपी ने बताया कि अभिषेक भरतपुर, राजस्थान पुलिस का फरार आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के पकड़े जाने के तुरंत बाद भरतपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके आरोपी को संबंधित पुलिस टीम को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ साल 2010 से 2018 के बीच अलग-अलग थानों में पांच केस दर्ज हैं। इनमें मारपीट, घर में घुसकर हमला, लूट और गैम्बलिंग एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


