अजमेर में कन्वेंशन भवन के लिए आवंटित भूमि में किए गए 15 से ज्यादा विस्फोट, मकानों में आईं दरारें, लोगों में दहशत
अजमेर में कन्वेंशन भवन के लिए आवंटित भूमि में किए गए 15 से ज्यादा विस्फोट, मकानों में आईं दरारें, लोगों में दहशत विस्फोट से पहाड़ी के पत्थर भी दूर तक उछल कर जा गिरे. Published : June 27, 2026 at 1:36 PM IST अजमेर : पंचशी…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर में कन्वेंशन भवन के लिए आवंटित भूमि में किए गए 15 से ज्यादा विस्फोट, मकानों में आईं दरारें, लोगों में दहशत
विस्फोट से पहाड़ी के पत्थर भी दूर तक उछल कर जा गिरे.
Published : June 27, 2026 at 1:36 PM IST
अजमेर : पंचशील सेक्टर सी सेंटर में कन्वेंशन भवन के निर्माण कार्य में बाधा बनी छोटी पथरीली पहाड़ी को 15 बारूद के टोटे लगाकर विस्फोट किया गया. विस्फोट इतने भयानक थे कि एक किलोमीटर की परिधि में स्थित रिहायशी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के मकान थर्रा गए. लोग भूकंप की आशंका होने पर घर से बाहर निकल आए. लोगों ने जब खुद के स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि कन्वेंशन सेंटर के लिए आवंटित भूमि में यह विस्फोट किए गए थे. विस्फोट से पहाड़ी के पत्थर भी दूर तक उछल कर जा गिरे. गनीमत रही कि विस्फोट और उससे उछले पत्थरों से किसी व्यक्ति को क्षति नहीं पंहुची. हालांकि, विस्फोट से लोगों के मकानों में दरारें जरूर आ गई हैं. पंचशील सेक्टर सी में रहने वाले लोगों की पूरी रात दहशत से गुजरी है.
पंचशील सेक्टर सी में कन्वेंशन भवन के निर्माण का कार्य तेजी से जल रहा है. इसके लिए आवंटित भूमि में कई जगह चट्टानें और छोटी पहाड़ियां हैं. शुरुआत में तीन बार चट्टान हटाने के लिए बारूद से यहां विस्फोट किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद यहां जेसीबी से ही चट्टानों को हटाने की कोशिश की जा रही थी. शुक्रवार की रात जब पंचशील सेक्टर सी के इलाके में रहने वाले लोग नींद के आगोश में थे, उस वक्त कन्वेंशन भवन के लिए आवंटित भूमि में मौजूद छोटी पहाड़ी और चट्टान को हटाने के लिए बारूद से सीरियल विस्फोट करने की तैयारी हो चुकी थी.
देर रात को अचानक एक के बाद एक 15 से ज्यादा विस्फोट यहां किए गए. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले जान बचाने के लिए अपने घर से बाहर आ गए. विस्फोट इतना भयानक था कि घरों की दीवारें हिल गईं और घरों में रखे बर्तन गिर गए. छतों से प्लास्टर उखड़ गए. घर से बाहर निकलने के बाद लोगों को समझ आया कि यह कोई भूकंप के झटके नहीं हैं, बल्कि बारूद से ब्लास्ट किया गया है. क्षेत्र में कई बहु मंजिला फ्लैट्स भी हैं, जिनमें रहने वाले लोगों की रूह कांप गई.
नियम कायदों में रहे ठेकेदार : क्षेत्र में रहने वाले वकील सीमांत भारद्वाज ने बताया कि कन्वेंशन भवन के लिए आवंटित भूमि में देर रात लगातार कई धमाके हुए हैं. इस कारण दहशत से लोग अपने घरों से बाहर आ गए. क्षेत्र के लोग विकास के समर्थक हैं, बाधक नहीं हैं. क्षेत्र में विकास होना चाहिए, लेकिन एक प्रकार से होना चाहिए. ठेकेदार को यहां काम दिया गया है, उसको कानून की सीमा में रहकर काम करने की हिदायत देनी होगी. अजमेर में यह ऐसी जगह है, जहां पर 12 से 15 बहु मंजिला फ्लैट्स भी बने हुए हैं. विस्फोट के कारण इन बहु मंजिला इमारत में हादसा हो गया तो यहां कितनी जनहानि होगी? इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. प्रशासन को चाहिए कि ठेकेदार से नियम कायदों से काम करवाए.
पढ़ें. ग्रामीणों का आरोप: खनन ब्लास्टिंग से स्कूल भवन में दरारें, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
जान माल के नुकसान की कौन लेगा जिम्मेदारी ? क्षेत्र में ही रहने वाले सतीश कुमार वर्मा बताते हैं कि क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी का ड्रीम प्रोजेक्ट कन्वेंशन भवन है. भूमि को समतल करने के लिए जेसीबी का उपयोग कन्वेंशन भवन के लिए आवंटित भूमि पर किया जा रहा था. क्षेत्र के लोगों को इससे कोई आपत्ति नहीं थी. उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में आवंटित भूमि पर यह चौथी बार बारूद से विस्फोट किया गया है. एक किलोमीटर तक धमाके की गूंज सुनाई दी है और आधे किलोमीटर से भी अधिक परिधि में लोगों के मकान थर्रा गए.
पास ही बहु मंजिला फ्लैट्स बने हुए हैं. यहां इस तरह के धमाके होंगे तो भारी जनहानि भी हो सकती है. उस जानमाल की जिम्मेदारी क्या देवनानी लेंगे? क्या लोगों की कब्रों के ऊपर कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा? अजमेर विकास प्राधिकरण कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करवा रहा है. प्राधिकरण की आयुक्त नित्या और सचिव अनिल पूनिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. वहीं, क्षेत्र के कृष्णगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर जाप्ता भेजा था. लिखित शिकायत नहीं मिली है. मौके पर ठेकेदार के लोग भी मौजूद नहीं थे. लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पर्यटन क्षेत्र माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी, बर्फीली ओस में पर्यटकों की मौज, आम जनजीवन बेहाल

राजस्थान में प्रसूताओं की मौत पर WHO की नजर, नकली इंजेक्शन के शक में केंद्र ने राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट - Vibes Of India

राजस्थान मातृ मृत्यु: विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर रक्तस्राव, सेप्सिस और उच्च रक्तचाप ने भी इसमें भूमिका निभाई हो सकती है


