रक्षाबंधन और त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिली राहत, 36 अतिरिक्त कोच जोधपुर ट्रेनों में लगेंगे
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में 36 एक्सट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को वेटिंग सूची से राहत मिलेगी। इस व्यवस्था को 1 अगस्त से विभिन्न तिथियों तक लागू किया जाएगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Railway Festive Season Update | Extra Coaches Added To 14 Trains
जोधपुर से जुड़ी 14 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 36 एक्स्ट्रा:त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फेसला, वेटिंग वाले पैसेंजर्स को मिलेगी राहत
- कॉपी लिंक
रक्षाबंधन और अगस्त के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 36 एक्सट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया है।
यह व्यवस्था 1 अगस्त से विभिन्न तिथियों तक लागू रहेगी। अतिरिक्त कोच लगने से हजारों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग सूची में कमी आएगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- जयपुर,जोधपुर,अजमेर,बीकानेर, जैसलमेर,वाराणसी सिटी और श्रीगंगानगर से संचालित कई प्रमुख ट्रेनों में मांग के अनुसार एक से तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी,स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। कुछ ट्रेनों में एलएचबी एसी कोच और अतिरिक्त स्लीपर व जनरल सेकेंड क्लास कोच भी जोड़े जाएंगे।
इन ट्रेनों में मिलेगा फायदा इसका फायदा जयपुर-जोधपुर,जोधपुर-इंदौर,इंदौर-भगत की कोठी,जोधपुर-वाराणसी सिटी, जोधपुर-दादर,भगत की कोठी-दादर,जैसलमेर-साबरमती,साबरमती-जैसलमेर,श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली,बीकानेर/जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट,मंडोर सुपरफास्ट और बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के यात्रियों को मिलेगा।
त्योहारों के दौरान बढ़ जाती है यात्रियों की संख्या
रेलवे के अनुसार अगस्त में रक्षाबंधन,स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी अतिरिक्त दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है,ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई जा सके और यात्रा को आसान बनाया जा सके।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


