होमशिक्षा-करियरराजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती: 12वीं पास उम्मीदवार निविदा प्राप्त कर सकें
शिक्षा-करियर

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती: 12वीं पास उम्मीदवार निविदा प्राप्त कर सकें

राजस्थान हाईकोर्ट ने 163 पदों पर स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए निविदा जारी की है, जिनमें 141 स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) और 22 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास उम्मीदवार विभिन्न योग्यताओं के साथ ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र हैं। Udaipur Times के अनुसार...

UdaipurTimes.com के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:12 am बजे
राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती: 12वीं पास उम्मीदवार निविदा प्राप्त कर सकें

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com

राजस्थान हाईकोर्ट में निकली बड़ी भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

Udaipur Times,Stenographer Bhrti : नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। राजस्थान हाईकोर्ट में 163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई से 10 अगस्त तक जोधपुर हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतों सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी-अंग्रेजी) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) पदों पर राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने इन पदों पर आवेदन मांगे हैं। जिसके तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) के 141 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) के 13 पद, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के 9 पद भरे जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कला, विज्ञान या वाणिज्य) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने के साथ ही राजस्थानी बोलियों का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

उम्मीदवार के पास आवेदन के लिए कंप्यूटर योग्यता के रूप में RSCIT, O Level, COPA, DPCS, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिप्लोमा, 12वीं में कंप्यूटर साइंस विषय या समकक्ष मान्य होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार को सिलेक्शन के समय मेडिकल प्रमाण पत्र भी दिखना होगा।

सैलरी

सिलेक्ट होने पर अभ्यर्थियों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान 23 हजार 700 रुपए सैलरी हर महीने मिलेंगे। वहीं प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित नियुक्ति पर पे-मैट्रिक्स लेवल-10 (33,800 से 1,06,700 रुपए) के अनुसार सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमी लेयर), एमबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 750 रुपए निर्धारित है।

राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।

वहीं राजस्थान के अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए रखा गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें