जयपुर में बीजेपी से सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी: पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष रह चुके;वार्ड 112 से जीते थे पार्षद चुनाव - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mayor Election | BJP Candidate Nomination Today | CMR Meeting BREAKINGजयपुर में बीजेपी से सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी:पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष रह चुके;वार्ड 112 से जीते थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Mayor Election | BJP Candidate Nomination Today | CMR Meeting
BREAKINGजयपुर में बीजेपी से सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी:पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष रह चुके;वार्ड 112 से जीते थे पार्षद चुनाव
- कॉपी लिंक
नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है। सीएमआर में बैठक और रायशुमारी के बाद कोठारी के नाम पर मुहर लगी। वे कुछ ही देर में नामांकन दाखिल करेंगे।
बीजेपी ने अपने सभी पार्षदों को शुक्रवार को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट किया था। नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी समेत 4 दावेदारों को जयपुर बुलाया गया था।रायशुमारी के बाद सुनील कोठारी के नाम पर मुहर लगी।
वहीं कांग्रेस ने वार्ड 118 से पार्षद सुनीता मावर और वार्ड 84 से पार्षद भरत मेघवाल को नामांकन भरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
कोठारी का जयपुर मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी।
बीजेपी में पार्षदों से 3-3 नाम लिखवाए थे
जयपुर में बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई थी। सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए थे। इसके बाद देर शाम को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया गया था।
जयपुर में वैश्य समाज से मेयर बनाने की चर्चा सबसे ज्यादा थी। विधायकों की राय, पार्षदों से हुई रायशुमारी, वरिष्ठता और वित्तीय स्थिति के आंकलन के बाद पार्टी की पहली पसंद इस पद पर सुनील कोठारी रहे। निर्वतमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट और सुभाष सिंघी का नाम भी चर्चा में था।
बीजेपी के पास 78 सीट के साथ बहुमत
जयपुर के पूरे 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 57 और 15 सीट पर निर्दलीय है।
---
ये खबर भी पढ़िए-
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
जयपुर के पूरे 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 57 और 15 सीट पर निर्दलीय है।
ऐसे में सुनील कोठारी का मेयर बनना लगभग तय हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी।
- कॉपी लिंक
बीजेपी ने अपने मेयर पद के दावेदार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है। वे थोड़ी देर में ही नामांकन दाखिल करेंगे।
- कॉपी लिंक
बीजेपी दोपहर 1:15 पर जयपुर नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा करेगी। महामंत्री श्रवण बगड़ी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
वहीं कांग्रेस की ओर से धर्म सिंह सिंघानिया के लिए समर्थक ने फॉर्म लिया है। इससे पहले भरत मेघवाल और सुनीता महावर के नाम से भी लिया गया नामांकन फॉर्म लिया गया था।
- कॉपी लिंक
बीजेपी ने मेयर पद के लिए अपने दावेदार का नाम घोषित नहीं किया है। सामने आ रहा है कि पार्टी ने 4 दावेदारों को बाड़ाबंदी (पुष्कर) से जयपुर बुलाया गया है।
सुनील कोठारी बाड़ेबंदी (पुष्कर) से जयपुर के लिए रवाना भी हो गए है। बताया जा रहा है कि उनके नाम से नामांकन फॉर्म भी लिया गया है।
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम मेयर के लिए कांग्रेस ने अभी एक भी नाम फाइनल नहीं किया है। वार्ड 118 से कांग्रेस पार्षद सुनीता मावर और वार्ड 84 से पार्षद भरत मेघवाल को नामांकन भरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
कांग्रेस में दो नामांकन करवाने की रणनीति पर विचार चल रहा है। बाद में एक का नाम फाइनल करके एक से नाम वापसी करवाने की रणनीति है।
सुनीता मावर पिछली बार भी मेयर दावेदार थीं
सुनीता मावर जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 118 से कांग्रेस पार्षद हैं। वे पिछली बार भी मेयर की दावेदार थीं, पिछली बार उन्हें मेयर उम्मीदवार नहीं बनाया था। वे पिछले 20 साल से ज्यादा वक्त से जयपुर नगर निगम की राजनीति में सक्रिय हैं। नगर निगम में कई समितियों की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जयपुर शहर में कांग्रेस का प्रमुख महिला ओबीसी चेहरा हैं।
भरत मेघवाल मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से वार्ड 84 से पार्षद हैं। भरत मेघवाल जयपुर नगर निगम की राजनीति में कांग्रेस के प्रमुख युवा एससी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।
- BREAKINGजयपुर में सुनील कोठारी भाजपा के मेयर कैंडिडेट: पंजाब में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस, हंगामा; अलवर में निर्दलीय पार्षद के समर्थकों को पीटा
- राजस्थान के 22 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: डूंगरपुर-बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ में 8 इंच तक पानी बरसा, बांध ओवरफ्लो, 6 डिग्री तक गिरा पारा
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में 16 साल में सबसे कम बारिश: जालोर, पाली और बांसवाड़ा बरसात को तरसे, सितंबर में भी मई जैसी बिजली की डिमांड
- बात खरी हैसांड को बना दिया 'एक दिन का सरपंच': राजस्थान का 'पायलट' पंजाब में 'प्रोजेक्ट'; जलमहल की 'असली तस्वीर'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


