होमशिक्षा-करियरकोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार नामांकन केंद्र: ब्लॉक स्तर पर ही मिलेगी सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान - Kota News
शिक्षा-करियर

कोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार नामांकन केंद्र: ब्लॉक स्तर पर ही मिलेगी सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Bundi Aadhaar Enrollment Centers Launch | Om Birla Initiative कोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार नामांकन केंद्र:ब्लॉक स्तर पर ही मिलेगी सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होग…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 05:22 am बजे
कोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार नामांकन केंद्र:  ब्लॉक स्तर पर ही मिलेगी सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Bundi Aadhaar Enrollment Centers Launch | Om Birla Initiative

कोटा-बूंदी में खुलेंगे 11 नए आधार नामांकन केंद्र:ब्लॉक स्तर पर ही मिलेगी सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान

- कॉपी लिंक

कोटा और बूंदी जिलों में ब्लॉक स्तर पर 11 नए आधार नामांकन और संशोधन केंद्रों की सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से हजारों ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं या जिनके दस्तावेजों में त्रुटियों के कारण

हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर एक ग्राम पंचायत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में सामने आया कि बड़ी संख्या में नागरिक आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के अभाव या उनमें त्रुटियों के कारण जन आधार, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि और जमाबंदी संशोधन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

पहले सीमित आधार केंद्रों के कारण लोगों को दूर-दराज के इलाकों से कोटा और अन्य बड़े शहरों तक जाना पड़ता था, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और श्रमिकों को समय, धन और परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही आधार बनने और दस्तावेजों में संशोधन होने से नागरिक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आसानी से अपना नाम जुड़वा सकेंगे और आवश्यक सुधार करा सकेंगे।

इन 11 ब्लॉक पर उपलब्ध होगी सुविधा

कोटा जिले में यह सुविधा जिला परिषद कार्यालय कोटा, लाडपुरा ब्लॉक के गंदीफली व मवासा के ग्राम पंचायत भवनों में उपलब्ध रहेगी।

बून्दी जिले में बून्दी उप पंजीयक कार्यालय, तहसील कार्यालय, केशवरायपाटन पंचायत समिति, नैनवां पंचायत समिति, धनेश्वर ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तालेड़ा, उपखंड अधिकारी कार्यालय लाखेरी और हिंडोली पंचायत समिति स्थित सेवा केंद्र में आधार नामांकन एवं संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें