राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 11 जिलों में तेज बारिश की संभावना | Rajasthan Monsoon Rain Alert
राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से लगातार बरसात हो रही है। 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगस्त के पहले सप्ताह में पूरा राजस्थान मानसून एक्टिव रहेगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Rain Alert | Jaipur Dausa Heavy Rainfall Latest Update
आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:जयपुर, प्रतापगढ़ और दौसा में 1 इंच तक बरसात; जानें- अगस्त में कैसा रहेगा मानसून
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में लगातार बरसात हो रही है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर गुरुवार से देखने को मिलेगा।
आज 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बीते 24 घंटे में जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा और अलवर में एक इंच तक बरसात हुई।
मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम के असर से कल 5 और 1 अगस्त को 7 जिलों के भारी बारिश हो सकती है। अगस्त के पहले सप्ताह में राजस्थान में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा।
राजस्थान में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश: सबसे ज्यादा बारिश प्रतापगढ़ जिले में 40 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा के बांदीकुई में 36 मिमी, बैजूपाड़ा में 23 मिमी, अलवर के टहला में 20 मिमी और मालाखेड़ा में 15 मिमी बारिश हुई। वहीं बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
कमजोर होकर 'डिप्रेशन' में बदला सिस्टम: जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत के ऊपर बना 'डीप डिप्रेशन' सिस्टम कमजोर होकर 'डिप्रेशन' में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। आगामी 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
अतिभारी बारिश की आशंका: इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री पार: दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू के आसपास तापमान अधिक होने से गर्मी व उमस का असर बरकरार है। बुधवार को श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा।
राजस्थान के मौसम की PHOTO…
ये शहर सबसे गर्म
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर: राजधानी में बुधवार दोपहर को 40 मिनट तक तेज बरसात हुई। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर 25MM, जबकि जेएलएन मार्ग पर 22MM बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, आमेर में 30 मिमी, जमवारामगढ़ में 11 मिमी, दिल्ली रोड स्थित ताला में 8 मिमी, फुलेरा व माधोराजपुरा में 6-6 मिमी और कालवाड़ में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
सीकर: शहर में बुधवार को एक बार फिर दिनभर गर्मी और उमस का मौसम रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगस्त के पहले सप्ताह में सीकर सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर: जिले में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलवर: जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। सुबह घने बादल छाए रहे और कुछ देर रिमझिम बारिश हुई। इ दोपहर बाद शहर सहित जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
जोधपुर: जिले में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक जरूर है, लेकिन दिन में तेज उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कोटा: जिले में इस बार मानसून का गणित पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। बुधवार को कोटा का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
उदयपुर: जिले में बुधवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार, बुधवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में मानसून की बारिश: येलो अलर्ट और बदलते मौसम की ये अपेक्षाएं

उदयपुर में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, तापमान 32.4 डिग्री पहुंचा - Udaipur News

राजस्थान में लगातार बरसात, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


