होमसेहतस्क्रू टायफस ने डेंगू को पीछे छोड़ा, शहरी क्षेत्र में जानलेवा खतरा
सेहत

स्क्रू टायफस ने डेंगू को पीछे छोड़ा, शहरी क्षेत्र में जानलेवा खतरा

कोटा जिले में स्क्रू टायफस के 104 मरीज मिले हैं, जो डेंगू से दोगुने हैं। शहरी क्षेत्र में ज्यादा खतरा है, स्रोत के अनुसार स्क्रू टायफस के 71 केस शहर में रिपोर्ट हुए हैं।

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 04:37 am बजे
स्क्रू टायफस ने डेंगू को पीछे छोड़ा, शहरी क्षेत्र में जानलेवा खतरा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Health Alert | Scrub Typhus Cases Outnumber Dengue In City & Rural

कोटा में डेंगू से दोगुने स्क्रबटायफस के 104 मरीज मिले:शहरी इलाकों में ज्यादा खतरा, जानिए कहां कितने केस आए

- कॉपी लिंक

कोटा जिले में डेंगू से ज्यादा स्क्रबटायफस के मरीज रिपोर्ट हुए हैं। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक मलेरिया का 1, डेंगू के 50, स्क्रबटायफस के 104 और चिकनगुनिया के 7 मरीज मिले हैं।

डेंगू से दोगुने स्क्रबटायफस मरीज मिलने के पीछे की बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि अब यह बीमारी ग्रामीण क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रह गई, बल्कि शहरी क्षेत्र में भी इसके पिस्सू की मौजूदगी है, जो शहरी क्षेत्र के आउटर एरिया में लोगों को बीमार कर रहा है।

अप्रैल में स्क्रबटायफस के 20 केस मिले हैं। जुलाई में मरीज घटकर 4 रह गए। कोटा में डेंगू-स्क्रबटायफस को लेकर मानसून और इसके बाद का सीजन चुनौतीपूर्ण होता है।

गांव से ज्यादा शहर में फैली बीमारी

वर्ष 2026 के आंकड़ों के अनुसार स्क्रबटायफस के 104 केस में से ग्रामीण क्षेत्र में 33 और शहरी क्षेत्र में 71 केस रिपोर्ट हुए हैं। अब तक शहर में कम मरीज मिलते थे, क्योंकि इसके पिस्सू ज्यादातर झाड़ियों और खेतों वाले इलाके में होते हैं।

शहर के विज्ञान नगर में 7, कुन्हाड़ी में 6, भीमगंजमंडी में 5, बोरखेड़ा में 5, गोविंद नगर में 5, नयागांव में 5 केस मिले हैं। वहीं, अनंतपुरा में 4, छावनी में 4, काला तालाब में 4, महावीर नगर में 4, रंगबाड़ी में 3, रानपुर में 3, डीसीएम में 2, केशवपुरा में 2, पुरोहितजी की टापरी में 2, शॉपिंग सेंटर में 2, सूरजपोल में 2, टिपटा में 2, सूरजपोल में 2, दादाबाड़ी में 1, सकतपुरा में 1, तलवंडी में 1, नांता में 1 केस। इटावा ग्रामीण ब्लॉक में 10, कैथून 9, सांगोद 6, चेचट 4 और सुल्तानपुर ब्लॉक में 4 मरीज मिले हैं।

- बारिश में बढ़ीं जयपुरवासियों की मुश्किलें: प्रताप नगर में गड्ढे, वैशाली नगर में सीवर बना परेशानी, दो शिकायतों पर विभाग ने की कार्रवाई

- वर्ल्ड के टॉप-20 शहरों में जयपुर 16वें नंबर पर: 5वें से 11 स्थान फिसला, उदयपुर का 12वां नंबर; एशिया की लिस्ट में दोनों शहर टॉप-10 में

- सुल्तानपुर कस्बे में मेघवाल समाज की बैठक: बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर 13 सितंबर को भजन संध्या, 14 को निकलेगी शोभायात्रा

- वार्ड प्रभारी मुश्ताक बने 'पब्लिक के स्टार': बिजली के तारों की समस्या का हुआ समाधान, नाले की सफाई, झुका पेड़ और खुले चैम्बर की समस्या पर एक्शन बाकी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें