होमक्राइमराजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर दौड़ा बदमाश; पुलिसवालों ने बाइक चुराई; लेपर्ड की तड़प-तड़पकर मौत - Rajasthan News
क्राइम

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर दौड़ा बदमाश; पुलिसवालों ने बाइक चुराई; लेपर्ड की तड़प-तड़पकर मौत - Rajasthan News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan Top News Headlines; Civic Body Election | Jaipur Hotel Suicide Case Khandela Army Jawan Kidnap राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर दौड़ा बदमाश; पुलिसवालों…

bhaskar.com के अनुसार9 सितंबर 2026 को 03:33 am बजे
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:  पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर दौड़ा बदमाश; पुलिसवालों ने बाइक चुराई; लेपर्ड की तड़प-तड़पकर मौत - Rajasthan News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Rajasthan Top News Headlines; Civic Body Election | Jaipur Hotel Suicide Case Khandela Army Jawan Kidnap

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर दौड़ा बदमाश; पुलिसवालों ने बाइक चुराई; लेपर्ड की तड़प-तड़पकर मौत

- कॉपी लिंक

नमस्कार,

आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव की है। कल 162 नगरीय निकायों में कल वोटिंग होगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें

1. राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में कल वोटिंग राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में पहले चरण में बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान केंद्रों की कंट्रोलिंग लेने के लिए मंगलवार को ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। पूरी खबर पढ़ें

2. रास्ता बताने पर गाइड की चाकू घोंपकर हत्या जयपुर के आमेर महल में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड मनीष कुमार सोनी (40) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आमेर बाजार बंद कर दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आमेर थाना पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत करवाया। पूरी खबर पढ़ें

3. सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप सीकर जिले के खंडेला में सोमवार रात सेना के जवान का किडनैप हो गया। जवान श्रीराम सिहाग (32) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। कोचिंग से घर लौटते समय बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया। श्रीराम के फोन से उसकी पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पूरी खबर पढ़ें

4. कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा कोटा के पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। लेपर्ड 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया, कुछ देर बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाए गए नेट में गिर गया। पूरी खबर पढ़ें

5. बाइक सवार 3 भाइयों को कुचला, मौत बीकानेर में बाइक पर जा रहे तीन चचेरे भाइयों की एक्सीडेंट में मौत हो गई। तीनों किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच गंगाशहर थाना इलाके में रात करीब 1 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. खेत के तारों में फंसा लेपर्ड, तड़प तड़पकर मौत जालोर में फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लगाए लोहे के तारों में फंसने से एक लेपर्ड की मौत हो गई। तारों में उलझने के बाद वह घंटों तक उनसे निकलने के लिए छटपटाता रहा। वन-विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

7. जयपुर की होटल में युवक ने किया सुसाइड जयपुर के एक होटल में स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा- अब मेरा लास्ट समय आ गया है। मैं अपने मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब मैं और नहीं जीना चाहता। पूरी खबर पढ़ें

8. जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार दिखाकर की लूट जोधपुर में कार सवार 3 बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर तलवार दिखाकर लूट की। कर्मचारी को धमकाकर रुपए मांगे, इसके बाद पंप पर रखा गोशाला का गल्ला लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई जयपुर में पुलिस खुद क्राइम कर बैठी। एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी की समझ पिकअप में डालकर उठा ले गई। बाइक को झाड़ियों में छिपा दिया। बाद में पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर बरामद करना बता दिया। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. जयपुर में सीएम का रोडशो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जयपुर में सांगानेरी गेट से चांदपोल गेट तक रोड शो करेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें