21 जुलाई से राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून को लेकर उम्मीद
राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ा हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

सौजन्य से:- Hindustan
आज राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की संभावना, 21 जुलाई से पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून ने हल्की दस्तक दी। डूंगरपुर में 12.5 मिमी और कोटा में 16.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अलवर में शुक्रवार शाम तेज बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली।
राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ा हुआ है और अधिकांश जिलों में गर्मी व उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि शनिवार को प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद 20 से अधिक जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। फिलहाल राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
कोटा, डूंगरपुर और अलवर में बरसे बादल
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून ने हल्की दस्तक दी। डूंगरपुर में 12.5 मिमी और कोटा में 16.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अलवर में शुक्रवार शाम तेज बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कमी अभी भी बनी हुई है।
21 जुलाई से बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 21 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई को 20 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करने के संकेत दिए हैं। वहीं 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी तथा मध्य राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। यदि यह सिस्टम सक्रिय रहता है तो प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
श्रीगंगानगर सबसे गर्म, कई जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पारा
बारिश की कमी का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवाओं और नमी के कारण लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा।
जयपुर में 12 दिन से बारिश नहीं
राजधानी जयपुर में पिछले करीब 12 दिनों से बारिश नहीं हुई है। मानसून ब्रेक के चलते दिनभर उमस बनी हुई है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा।
सीकर, उदयपुर और जोधपुर में भी बढ़ी गर्मी
सीकर जिले में शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिले में इस बार 17 जुलाई तक सामान्य के मुकाबले 40 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है। उदयपुर में भी पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जोधपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया।
अजमेर में भी हल्की बारिश की उम्मीद
अजमेर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
बारिश का इंतजार, किसानों की नजर 21 जुलाई पर
प्रदेश में मानसून की सुस्ती के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 जुलाई से शुरू होने वाली नई मानसूनी गतिविधियां यदि मजबूत रहीं तो राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर लौट सकता है, जिससे खेती और जलाशयों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का बड़ा आरोप

सचिन पायलट ने मराठी अध्ययन केंद्रों पर सरकार की आलोचना की: शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों से ध्यान विचलित?

राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं: इच्छामृत्यु की मांग


