मरुप्रदेश बना 'हरियालो राजस्थान', समय से पहले 10 करोड़ का यह कीर्तिमान जान आप भी होंगे गदगद
Rajasthan News: राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई ह…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Rajasthan News: राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है। प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 10 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया गया है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ते हुए देशभर में व्यापक जनचेतना का निर्माण किया है। राजस्थान में हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से इस भावना को व्यापक जनअभियान का स्वरूप मिला है।
10 करोड़ पौधों रोपे
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 करोड़ पौधों का रोपण प्रकृति के प्रति राजस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है।हरित राजस्थान अभियान प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं रोपे गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


