होमक्राइमजयपुर में युवक के साथ 1.75 लाख की साइबर ठगी: टेलीग्राम पर 500 रुपए रोज कमाने का दिया था ऑफर, गेम में टास्क देकर फंसाया - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में युवक के साथ 1.75 लाख की साइबर ठगी: टेलीग्राम पर 500 रुपए रोज कमाने का दिया था ऑफर, गेम में टास्क देकर फंसाया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Cyber Fraud | Telegram Task Scam Dupes Man Of Lakhs जयपुर में युवक के साथ 1.75 लाख की साइबर ठगी:टेलीग्राम पर 500 रुपए रोज कमाने का दिया था ऑफर, गेम में टास्क देकर फंसाया…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
जयपुर में युवक के साथ 1.75 लाख की साइबर ठगी:  टेलीग्राम पर 500 रुपए रोज कमाने का दिया था ऑफर, गेम में टास्क देकर फंसाया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Cyber Fraud | Telegram Task Scam Dupes Man Of Lakhs

जयपुर में युवक के साथ 1.75 लाख की साइबर ठगी:टेलीग्राम पर 500 रुपए रोज कमाने का दिया था ऑफर, गेम में टास्क देकर फंसाया

- कॉपी लिंक

जयपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने टेलीग्राम पर मैसेज लिंक भेजकर गेम खेलने पर रुपयों का लालच देकर 1.75 लाख रुपए ठग लिए। गेम में फंसे रुपयों को निकालने के लिए आरोपी युवक को टास्क पर टास्क देते रहे। पीड़ित की ओर से भट्टाबस्ती थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

लालच देकर लूटते रहे ठग

SHO (भट्टाबस्ती) सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर के विजय नगर निवासी इमरान खान (36) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 29 अगस्त को टेलीग्राम पर मैसेज आया था।

मैसेज में 200 से 500 रुपए रोज पार्ट टाइम काम कर कमाने का लिखा था। लिंक पर क्लिक करने पर उसमें बहुत सारे लोग एक जुड़े हुए थे। पीड़ित ने ग्रुप में बताए गेम को खेलना शुरू किया, गेम में बताया गया था कि 2 हजार रुपए जमा करने पर 2.5 हजार रुपए मिलेंगे। रुपए जमा करने के बाद टास्क पूरा नहीं हुआ तो फिर से एक ओर मैसेज आया, जिसमें लिखा था टास्क पूरा करने के लिए आपको 26 हजार 995 रुपए जमा कराने होंगे।

पीड़ित ठगों के ट्रैप में फंसता गया और टास्क पूरा करने के लिए पैसे पर पैसे जमा कराता गया। ठगों ने फिर मैसेज करके 58 हजार 600 रुपए जमा करवा लिए। पैसे नहीं होने की कहने पर बोला गया कि आप किसी से एडजेस्ट करें। 10 मिनट में टास्क जीतते ही 1 लाख 6 हजार 550 रुपए मिल जाएंगे।

फंसी रकम निकालने के लालच में ठगी

झांसे में आकर पीड़ित ने कहे अनुसार रकम जमा करवा दी और उसके बाद एक ओर टास्क देकर 85 हजार 600 रुपए जमा करने को कहा। मना करने पर बताया आपके पास 2 लाख 6 हजार रुपए आएंगे।

फंसी रकम को निकालने के लालच में 85 हजार 600 रुपए जमा करवा दिए। टास्क पर टास्क देकर रुपए जमा कराकर लूटने पर गेम खेलना बंद कर दिया। 15 सितंबर को सुबह करीब 10:15 बजे टास्क पूरा करने को लेकर उसे कॉल किया गया। पु

लिस शिकायत करने की कहने पर उसे ब्लॉक कर दिया। धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने का पता चलने पर पीड़ित ने भट्टाबस्ती थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

- थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत: VIDEO: तेज स्पीड में पीछे से मारी टक्कर; हादसे के बाद कार चालक फरार

- डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लोकमंथन यात्रा को किया रवाना: गोविंददेवजी मंदिर से महारानी कॉलेज पहुंची यात्रा, रास्तों को रंगोली से सजाया

- चौमूं नगरपरिषद में आशीष दुसाद बने नए सभापति: उर्मिला कुमावत कालाडेरा नगरपालिका की पहली अध्यक्ष निर्वाचित

- दूदू में 27 साल की गरिमा कंवर बनीं पालिका अध्यक्ष: कांग्रेस को 14 वोट, भाजपा के भूपेंद्र सिंह को 11; 3 वोट से जीतीं

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें