होमक्राइमजयपुर-टाइगर के हमले के बाद 1 अधिकारी को हटाया: 2 कर्मचारी भी APO किए गए; सफाई कर रही महिला की मौत हो गई थी - Jaipur News
क्राइम

जयपुर-टाइगर के हमले के बाद 1 अधिकारी को हटाया: 2 कर्मचारी भी APO किए गए; सफाई कर रही महिला की मौत हो गई थी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Nahargarh Biological Park Tiger Attack | Officials Suspended In Jaipur जयपुर-टाइगर के हमले के बाद 1 अधिकारी को हटाया:2 कर्मचारी भी APO किए गए; सफाई कर रही महिला की मौत हो गई थी…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
जयपुर-टाइगर के हमले के बाद 1 अधिकारी को हटाया:  2 कर्मचारी भी APO किए गए; सफाई कर रही महिला की मौत हो गई थी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Nahargarh Biological Park Tiger Attack | Officials Suspended In Jaipur

जयपुर-टाइगर के हमले के बाद 1 अधिकारी को हटाया:2 कर्मचारी भी APO किए गए; सफाई कर रही महिला की मौत हो गई थी

- कॉपी लिंक

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के एक दिन बाद वन विभाग ने रेंज अधिकारी गौरव कुमार, सहायक वनपाल प्रदीप कुमार और एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर ) कर दिया है। घटना के बाद पार्क की सुरक्

अब जोगेंद्र सिंह शेखावत को रेंज अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। सहायक वनपाल प्रदीप कुमार की जिम्मेदारी राजाराम को दी गई है। वहीं, एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा के स्थान पर सीताराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिवार ने लगाए थे लापरवाही के आरोप

बता दें कि 2 सितंबर को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एंक्लोजर में घास की सफाई के दौरान बाघ ने महिला मजदूर पर हमला कर दिया था। इसमें महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब वन विभाग ने शुरुआती स्तर पर तीन अधिकारियों को APO कर कार्रवाई की है। मामले की जांच भी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकती है।

यहां कुल 15 बाघ-बाघिन

नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां 15 टाइगर हैं। युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां दो व्हाइट टाइगर भी हैं।

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें