राजस्थान में फिर से पुलिसकर्मी बनकर ठगी: जानें कैसे दोनों बदमाशों ने महिला के जेवरों को लूटा
जयपुर में एक महिला के सोने की चेन और चूड़ियाँ बदमाशों ने लूट लिए। दंग रह गई महिला ने बताया कि बदमाशों ने कॉपी और पीले रंग के पहचान पत्र दिखाए। पुलिस जांच में ईरानी गैंग का हाथ होने का पता चल गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Crime | Fake Police Loot Gold Jewelry From Woman In Bajaj Nagar
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए, VIDEO:डॉक्टर को दिखाकर लौट रही थी, घर पहुंचने से 100 मीटर पहले हुई ठगी की शिकार
- कॉपी लिंक
जयपुर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। बजाज नगर थाना क्षेत्र में दो शातिर बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को सुरक्षा का झांसा दिया और उसकी सोने की चेन व चूड़ियां बदलकर फरार हो गए। वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
बरकत नगर निवासी नीरज कुलश्रेष्ठ (53) बुधवार सुबह डॉक्टर को दिखाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। घर से करीब 100 मीटर पहले बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इलाके में लगातार चाकूबाजी और लूट की घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने कथित पुलिस पहचान पत्र भी दिखाया और महिला को सुरक्षा के लिए सोने की चेन और चूड़ियां उतारकर पर्स में रखने की सलाह दी।
महिला ने घर पास ही होने की बात कही, लेकिन दोनों बदमाश नहीं माने। उन्होंने जेवरों की पुड़िया बनाकर पर्स में रखने का नाटक किया और इसी दौरान असली सोने के जेवर निकालकर उनकी जगह नकली चेन और आर्टिफिशियल चूड़ियां रख दीं। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
घर पहुंचते ही खुली ठगी की पोल
घर पहुंचकर ताला खोलते समय महिला को शक हुआ। जब उन्होंने पर्स खोलकर देखा तो असली जेवर गायब थे और उनकी जगह नकली आभूषण रखे हुए थे। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी और पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई।
ईरानी गैंग की करतूत
बजाज नगर थानाधिकारी रामधन मीणा ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ईरानी गैंग के सदस्य हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी
बजाज नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में दोनों संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
- बात खरी हैMP साहब धरने पर इधर बैठें या उधर?: हनुमान बेनीवाल से 'CM हाउस' वाला मजाक; अग्निवीर बनने के बाद 'जलसा'
- भास्कर एक्सक्लूसिव17 मौतों के बाद फैसला, प्रसूताओं के लिए प्रसव-सखी: हॉस्पिटल में एडमिट से लेकर डिस्चार्ज तक रखेंगी ख्याल, हाईरिस्क प्रेग्नेंसी पर होगी नजर
- राजस्थानी प्रेम कहानीएक गलतफहमी से हारा राणा महेंद्र का विश्वास: महेंद्र-मूमल की प्रेम कहानी का वो अंत जिसे सुनकर आज भी रोता है जैसलमेर का रेगिस्तान, एपिसोड-4
- LIVEहनुमानगढ़ में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी: ब्यावर जिले में एक दिन में 9 इंच पानी बरसा; आज 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में सोगरिया स्टेशन परिसर में घुसा मगरमच्छ: नाले से निकलकर स्टेशन क्षेत्र में पहुंचा पांच फीट लंबा क्रोकोडाइल, लोगों ने बनाया वीडियो - Kota News

18.93 लाख की साइबर ठगी: राजस्थान पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा, ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को देता था खाते

जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज


