उदयपुर में भारी बारिश, वाकल नदी उफान पर: भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूटा, सेंई में ढाई इंच पानी बरसा; आज यलो अलर्ट - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Vakal River Overflow, Heavy Rain Yellow Alert उदयपुर में भारी बारिश, वाकल नदी उफान पर:भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूटा, सेंई में ढाई इंच पानी बरसा;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Vakal River Overflow, Heavy Rain Yellow Alert
उदयपुर में भारी बारिश, वाकल नदी उफान पर:भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूटा, सेंई में ढाई इंच पानी बरसा; आज यलो अलर्ट
- कॉपी लिंक
उदयपुर में सोमवार की शाम को शहर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं आज मौसम विभाग ने जिले के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 चौबीस घंटे में जिले में सर्वाधिक सेंई बांध पर ढाई इंच और वल्लभनगर में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने लगा है, जिससे तेज बारिश के आसार हैं। आज सुबह करीब 7 बजे पानी की अच्छी आवक होने से ओगणा की वाकल नदी उफान पर चल रही है। इस दौरान भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूट गया।
उदयपुर में रविवार को मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होता रहा। दोपहर के समय शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और इसके बाद शाम को शहर के प्रतापनगर ट्रांसपोर्ट नगर इलाके और ग्रामीण क्षेत्र के वल्लभनगर में जमकर एक घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम बारिश हुई।
मौसम विभाग के डबोक केंद्र के अनुसार सोमवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम एक्सपर्ट डा. आर.एस. देवड़ा बताते है कि दक्षिणी राजस्थान में आने वाले दो दिनों मे वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। खण्ड वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
उदयपुर में बारिश
ओगणा की वाकल नदी उफान पर
इधर, उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र के ओगणा और आसपास के गांवों में रात भर हल्की और तेज बारिश का दौर चला था। आज सुबह करीब 7 बजे पानी की अच्छी आवक होने से ओगणा की वाकल नदी उफान पर चल रही है। इस दौरान भाड़ेर गांव का ओगणा से संपर्क टूट गया।
असल में इस कनेक्टिंग रास्ते पर वाकल नदी पर बना पुलिया नीचे से क्षतिग्रस्त है जिससे यहां पर बड़े वाहनों को बंद कर रखा है। पिछले दिनों यहां पर खानापूर्ति करते हुए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था लेकिन नदी में आने आने के बाद वह बंद हो गया और अब वाहनों की आवाजाही बंद हो गई जिससे भाड़ेर का ओगणा से संपर्क कट गया है।
ओगणा से इनपुट : दुष्यंत पूर्बिया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


