उदयपुर में बीती रात से रुक-रुककर रिमझिम बारिश: झील, बांध और तालाबों में पानी की आवक, सोम नदी में तेज बहाव - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Som River Flow & Semari Dam Water Level Rising उदयपुर में बीती रात से रुक-रुककर रिमझिम बारिश:झील, बांध और तालाबों में पानी की आवक, सोम नदी में तेज बहा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Som River Flow & Semari Dam Water Level Rising
उदयपुर में बीती रात से रुक-रुककर रिमझिम बारिश:झील, बांध और तालाबों में पानी की आवक, सोम नदी में तेज बहाव
- कॉपी लिंक
उदयपुर में आज बीती रात से रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिन मौसम साफ रहा था, लेकिन बीती देर रात से मौसम बदला और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। जो सुबह से जारी रही।
उदयपुर में आज मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत है। उदयपुर जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। इससे झीलों, बांधों और तालाबों में पानी की आवक जारी है। बावलवाड़ में सोम नदी पूरे वेग के साथ बह रही है।
वहीं, 21 फीट भराव क्षमता वाले सेमारी बांध में भी जलस्तर बढ़ रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 128 बारिश दर्ज की गई। इससे किसानों को खड़ी फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
3 डिग्री गिरा दिन का तापमान
बारिश के कारण तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। एक दिन पहले तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर आज 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


