होमकृषिउदयपुर में दिन भर बारिश का मौसम, सूखा निकला दिन: तापमान गिरने से मौसम ठंडा हुआ, दो दिन हल्की बारिश के आसार - Udaipur News
कृषि

उदयपुर में दिन भर बारिश का मौसम, सूखा निकला दिन: तापमान गिरने से मौसम ठंडा हुआ, दो दिन हल्की बारिश के आसार - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Cloudy Skies Bring Relief From Heat उदयपुर में दिन भर बारिश का मौसम, सूखा निकला दिन:तापमान गिरने से मौसम ठंडा हुआ, दो दिन हल्की बारिश के आसार - कॉपी ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 08:15 am बजे
उदयपुर में दिन भर बारिश का मौसम, सूखा निकला दिन:  तापमान गिरने से मौसम ठंडा हुआ, दो दिन हल्की बारिश के आसार - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Cloudy Skies Bring Relief From Heat

उदयपुर में दिन भर बारिश का मौसम, सूखा निकला दिन:तापमान गिरने से मौसम ठंडा हुआ, दो दिन हल्की बारिश के आसार

- कॉपी लिंक

उदयपुर में शुक्रवार को सुबह से ही शहर में घने बादलों का डेरा रहा और पूरे दिन मौसम बारिश जैसा बना रहा, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश नहीं हुई। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यानी अधिकतम तापमान में मामूली 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से ऐसा महसूस होता रहा कि कभी भी बारिश हो सकती है, लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया- उदयपुर में आगामी दो दिनों तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम इसी तरह बना रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें