होमकृषिउदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक: कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने 'स्टार ऑफिसर' - Udaipur News
कृषि

उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक: कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने 'स्टार ऑफिसर' - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Civic Issues & Road Repairs | Ravi Jain Star Officer Status उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रव…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 जुलाई 2026 को 05:04 am बजे
उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:  कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने 'स्टार ऑफिसर' - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Civic Issues & Road Repairs | Ravi Jain Star Officer Status

उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने 'स्टार ऑफिसर'

- कॉपी लिंक

उदयपुर के कई क्षेत्रों में स्थानीय समस्याओं को लेकर 'भास्कर समाधान' का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। सोभागपुरा के आशीर्वाद नगर में महीनों से खराब पड़ी रोड लाइटों को विभाग ने ठीक कर दिया है, वहीं हिरण मगरी सेक्टर 14 में जर्जर हो चुकी 100 फीट रोड की मर

हालांकि, शहर के कई हिस्सों में अब भी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। न्याय मार्ग की हजरेश्वर कॉलोनी में पब्लिक गार्डन कचरा पात्र में तब्दील हो चुका है, तो पहाड़ा क्षेत्र की लवली एस्टेट कॉलोनी में नाले के पास जमा गंदगी से लोग परेशान हैं। इसके अलावा, होली चौक में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और गोवर्धन विलास में झुके हुए पोल से झूलते बिजली के तारों के कारण हादसे का अंदेशा बना हुआ है, जिसे जल्द ठीक करने की मांग की जा रही है।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

हजरेश्वर कॉलोनी से सामने आई कचरी की समस्या उदयपुर शहर के न्याय मार्ग के हजरेश्वर कॉलोनी निवासी अशोक कोठारी ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पब्लिक गार्डन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सालों से इस गार्डन को 'कचरा पात्र' बना दिया गया है। जिसके कारण हर तरफ कचरा और गंदगी पड़ी रहती है। लोगों ने मांग की है कि इसकी सफाई की जाए।

लाइटों को ठीक किए जाने की मांग शहर के होली चौक सेंट्रल एरिया से राधे श्याम मेनारिया ने 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि परशुराम चौहारा से लेकर हनुमान चौराहा तक लाइटें बंद है। लोगों का कहना है कि लाइटों को ठीक किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।

कॉलोनी के निवासी गंदगी से परेशान उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र स्थित लवली एस्टेट कॉलोनी के निवासी पवन शर्मा ने इलाके में गंदगी की गंभीर समस्या को उजागर किया है। पवन ने बताया कि रूप सागर रोड पर नाले के आस-पास लंबे समय से भारी मात्रा में कचरा जमा हो रहा है। इस कचरे और गंदगी के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का वहां रहना और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने और कचरा हटवाने की मांग की है।

झूलते तारों से हादसे का अंदेशा गोवर्धन विलास अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बलीचा क्षेत्र से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय निवासी श्रतिज कुंबत ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या साझा करते हुए बताया कि इलाके में एक बिजली का खंभा काफी समय से टेढ़ा होकर झुक गया है। इसके चलते बिजली के तार पेड़ों और आस-पास असुरक्षित तरीके से झूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि बारिश के मौसम में इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है या करंट फैल सकता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से इस खंभे को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।

खराब रोड लाइट को किया गया ठीक सोभागपुरा के आशीर्वाद नगर से डॉ. चक्रपाणि व्यास ने कुछ समय पहले खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि C ब्लॉक में 2-3 महीनों से रोड लाइट खराब थी। हालांकि राहत की बात है कि समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है।

खराब सड़क की समस्या का समाधान हिरण मगरी के सेक्टर 14 की 100 फिट रोड जर्जर हो गई थी। इस मामले में क्षेत्रवासी दीपक जैन ने समस्या लिखी थी कि इलाहाबाद बैंक के सामने रोड टूट रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता ने समाधान कर लोगों को राहत दी है।

रवि जैन बने 'स्टार ऑफिसर' उदयपुर शहर के हिरण मगरी सेक्टर 11 में सड़क टूट चुकी थी। इलाहाबाद बैंक के बाहर इस सड़क को लेकर वहां रहने वाले दीपक जैन ने भास्कर एप पर समस्या पोस्ट की थी। इस पर नगर निगम उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) रवि जैन ने मौके पर इस समस्या का समाधान कराया। जिसके बाद लोगों ने JEN और 'दैनिक भास्कर' का आभार जताया है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

7.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें