उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert Salumbar 2026 उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट:बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Monsoon Rain Yellow Alert Salumbar 2026
उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट:बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना
- कॉपी लिंक
उदयपुर में सोमवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि शहर को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। मानसून सीजन में लंबे ब्रेक के बाद मंगलवार को भी मौसम विभाग ने उदयपुर और सलूंबर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।
आज सुबह से ही शहर में बादलों का डेरा है और ठंडी हवा के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे, वहीं बारिश की भी संभावना है।
तापमान गिरा
सोमवार शाम शहर के कुछ क्षेत्रों में खंड वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन वातावरण में उमस अब भी बनी हुई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यदि मानसून सक्रिय होता है तो अच्छी बारिश के साथ तापमान में और गिरावट आएगी तथा गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है।
इधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर सहित दक्षिणी राजस्थान में पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की खंड वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में हल्की कमी बनी रहेगी, हालांकि हवा में नमी अधिक रहने से उमस का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं है।
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से.)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून की तेज गति: 7 जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


