होमकृषिराजस्थान में मानसून की तेज गति: 7 जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी
कृषि

राजस्थान में मानसून की तेज गति: 7 जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून की गति में तेजी आ गई है। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट और 21 जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। सूत्र: नवभारत टाइम्स ऑनलाइन

Navbharat Times के अनुसार21 जुलाई 2026 को 10:12 am बजे
राजस्थान में मानसून की तेज गति: 7 जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने जयपुर कोटा बूंदी सहित 7 जिलों के लिए ऑरेंज और 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ओर से जारी 21 जुलाई 2026 के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसून खासा सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति से गुजर रही है। इसके असर से अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश भर में मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के साथ कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का दौर चलेगा।

पिछले 24 घंटों में जमकर बरसे बादल

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और बारां जिलों में कहीं-कहीं भारी तो कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सबसे अधिक 119 मिमी बारिश सीकर ग्रामीण में दर्ज की गई है।

आज 7 जिलों में 'ऑरेंज' और 21 जिलों में 'येलो' अलर्ट

तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार, आज भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ऑरेंज अलर्ट: झुंझुनूं, सीकर, दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और मध्यम से भारी बारिश का दौर रहने का अनुमान है।

येलो अलर्ट: कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर, नागौर, झालावाड़, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सलूंंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

22 से 26 जुलाई: 7 संभागों में बढ़ेगा बारिश का दायरा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 22 से 26 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। इस दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज होगी। कई स्थानों पर भारी बारिश तो कहीं-कहीं एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें