मानसून फिर एक्टिव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें Rajasthan के मानसून अपडेट
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Rajasthan Monsoon Update | Heavy Rain Alert In Jaipur Kota Ajmer
मानसून फिर एक्टिव, आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट:जयपुर में रातभर बरसात, करौली में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; जानें-आगे कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार (21 जुलाई) को भी 33 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।
जयपुर, उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में सोमवार को बरसात हुई। राजधानी में देर शाम शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रहा। राज्य में पिछले 24 घंटे में करौली के टोडाभीम में सबसे ज्यादा 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
वहीं, लंबे मानसून ब्रेक के कारण कई जिलों का तापमान अब भी 40 डिग्री के करीब है। बीते 24 घंटे में सबसे गर्म श्रीगंगानगर रहा।
यहां दिन का तापमान करीब 43 डिग्री रहा। इधर राजधानी में बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है।
सबसे पहले देखिए- राजस्थान के ऊपर फिर छाए मानसून वाले बादल
अब प्रदेश में बारिश की स्थिति
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स
मानसूनी हवा सक्रिय होंगी: मौसम विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में है। इससे राज्य के पूर्वी और उत्तर पूर्वी भागों में आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने की उम्मीद की जा रही है। कोटा व बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश सोमवार को हो चुकी है। मंगलवार को प्रदेश के कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की भी आशंका: बुधवार से कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा। भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, राज्य में फिर से सक्रिय हुए मानसून के बाद से तापमान में भी गिरावट आई है।
श्रीगंगानगर सबसे गर्म: प्रदेश में एक बार फिर श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जुलाई के सामान्य तापमान से करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा बीकानेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
ये शहर सबसे गर्म
आगे ऐसा रहेगा मौसम
राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर: सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। शाम को करीब 7 बजे जयपुर में बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में 24 जुलाई तक बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा।
सीकर: सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर समेत आसपास के इलाके में अगले 2 दिन बारिश का अनुमान है।
अजमेर: शहर में सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में चली हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। नमी अधिक होने के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उदयपुर: लेकसिटी में सोमवार शाम को हल्की बारिश हुई। उदयपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिलने की संभावना है।
अलवर: सुबह करीब 10 बजे से जिले के कई ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। दोपहर करीब 1:30 बजे बाद शहर में तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
जोधपुर: सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार से शहर में मौसम बदलने की संभावना है। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 22 से 26 जुलाई तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
कोटा: दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री व न्यूनतम 28.6डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के नौताडा मालियान गांव में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना के साथ भेरूजी की सवारी निकाली गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून की तेज गति: 7 जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट, तेज बारिश की चेतावनी

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट


