होमकृषिराजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट
कृषि

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिर तेज, 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट, संभागों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना

Navbharat Times के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:23 am बजे
राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लंबे ब्रेक के बाद मानसून की वापसी हो गई है। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद आज मंगलवार से कई जिलों में बादल छाएंगे और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आगे जानिए आपके जिले के मौसम की सटीक जानकारी NBT पर।

जयपुर: राजस्थान में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेजी पकड़ने जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में लौट आई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सक्रिय हो रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज होगा।

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म, अब होगी झमाझम

बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.9°C दर्ज किया गया। बीकानेर में 40.5°C और जैसलमेर व फलोदी में 39.0°C तापमान रहा। हालांकि, अब राहत की बौछारें पड़ने वाली हैं।

23 से 27 जुलाई: पूरे राज्य में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभागों में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं 23 से 27 जुलाई के दौरान मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस अवधि में जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के लगभग सभी हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ व्यापक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, कोटपुतली-बहरोड़, डीग और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर और डीडवाना-कुचामन में भी 23-24 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं। विभाग ने लोगों को बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

कल कहां कितना बरसा पानी?

20 जुलाई को दिनभर प्रदेश के कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अलवर में सर्वाधिक 2.4 मिमी और दौसा में 1.0 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि वनस्थली में 0.2 मिमी वर्षा हुई। वहीं भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़ और डबोक (उदयपुर) में केवल नाममात्र की बूंदाबांदी (ट्रेस) देखने को मिली। इसके विपरीत जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहा और शाम को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें