थानाधिकारी की कार खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी, मौत: जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे थे; दो महीने पहले हुआ था उदयपुर ट्रांसफर - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Jodhpur Road Accident | Jhadol SHO Budhram Bishnoi Death News थानाधिकारी की कार खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी, मौत:जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे थे; दो महीने पहले हुआ था उद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Jodhpur Road Accident | Jhadol SHO Budhram Bishnoi Death News
थानाधिकारी की कार खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी, मौत:जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे थे; दो महीने पहले हुआ था उदयपुर ट्रांसफर
- कॉपी लिंक
उदयपुर के झाड़ोल जिले के थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
थानाधिकारी जोधपुर हाईकोर्ट में किसी केस में पेशी के बाद अपने निजी वाहन से उदयपुर लौट रहे थे। हादसा जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात 12 बजे हुआ।
पुलिस की जानकारी के अनुसार थानाधिकारी की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और छत टूटकर बिखर गए। थानाधिकारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ कार में बैठा ड्राइवर कॉन्स्टेबल घायल हो गया।
घटना की सूचना पर चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को चामू के सरकारी हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया। घायल कॉन्स्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा रात 12 बजे हुआ
चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि उनकी कार अचानक अनियंत्रित हुई थी। रात के समय सामने से आ रही गाड़ी की हेडलाइट आंखों पर पड़ने से सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं दिखा, जिससे उनकी कार उससे टकरा गई।
दो महीने पहले ही झाड़ोल थाने में हुआ था ट्रांसफर
हनुमान बिश्नोई ने बताया कि बुद्धराम बिश्नोई चामू के ही रहने वाले थे और दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर बांसवाड़ा से उदयपुर के झाड़ोल में हुआ था। वहीं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
-----------
ये खबर भी पढ़िए…
जयपुर में कार ने कॉन्स्टेबल को रौंदा, मौत:पहले टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाई
जयपुर में ओवर स्पीड कार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रौंद दिया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उदयपुर में गोगुंदा के उपखंड अधिकारी के पीएसओ थे। (पढ़िए पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना गंभीर अपराध: साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, ऐसा करने पर होगी सख्त कार्रवाई - Dholpur News

भिवानी में सरकार के आदेशों की पालना में राजस्थान से आने वाले बाजरे पर रोक, लोहारू में पुलिस ने लगाए विशेष नाके

राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा


