उकलाना पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का चोर: कैंपर गाड़ी से ₹1 लाख चुराए, 80 हजार रुपए बरामद, साइबर सेल की ली मदद - Uklanamandi News
- Hindi News - Local - Haryana - Hisar - Uklanamandi - Uklana Theft Case | Rajasthan Man Arrested For Stealing Cash From Camper उकलाना पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का चोर:कैंपर गाड़ी से ₹1 लाख चुराए, 80 हजार रुपए बरामद, साइबर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Uklanamandi
- Uklana Theft Case | Rajasthan Man Arrested For Stealing Cash From Camper
उकलाना पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का चोर:कैंपर गाड़ी से ₹1 लाख चुराए, 80 हजार रुपए बरामद, साइबर सेल की ली मदद
- कॉपी लिंक
हिसार जिले में थाना उकलाना पुलिस ने मुगलपुरा क्षेत्र में कैंपर गाड़ी से एक लाख रुपए चोरी के मामले में आरोपी को राजस्थान के कोटपुतली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 80 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से
उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 18 अगस्त 2026 को रोहतक के वार्ड नंबर 21 निवासी कपिल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी कैंपर गाड़ी से एक लाख रुपए चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
जांच के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल की। साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान करने के साथ उसकी लोकेशन का भी पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के कोटपुतली में दबिश देकर आरोपी जितेंद्र निवासी जयसिंहपुर, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 80 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी तथा चोरी की शेष 20 हजार रुपए की रकम और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा

जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान

राजस्थान में एक ही दिन में 7,744 गिरफ्तारियां, 17,000 से अधिक ठिकानों पर पुलिस ने मारा चक्रव्यूह


