होमक्राइमराजस्थान में असम की तर्ज पर लागू होगा UCC, मंत्री जोगाराम पटेल ने बताई सरकार की योजना
क्राइम

राजस्थान में असम की तर्ज पर लागू होगा UCC, मंत्री जोगाराम पटेल ने बताई सरकार की योजना

Main Menu धर्म/कुंडली टीवी Photos Breaking - आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार अहम हैं- मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी - Delhi-NCR Rain: शहर के कुछ हिस्सों में भारी बा…

Punjab Kesari के अनुसार24 जून 2026 को 02:56 pm बजे
राजस्थान में असम की तर्ज पर लागू होगा UCC, मंत्री जोगाराम पटेल ने बताई सरकार की योजना

सौजन्य से:- Punjab Kesari

Main Menu

धर्म/कुंडली टीवी

Photos

Breaking

- आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार अहम हैं- मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

- Delhi-NCR Rain: शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

- दिल्ली: पिता ने 7 साल की बेटी की गोली मारकर की हत्या फिर श्मशान में दफनाई मासूम की लाश

- IMD issues red alert: बारिश का कहर, आज स्कूल बंद, मुंबई रेड अलर्ट पर

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में यूसीसी यानि समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. सरकार ने इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है, जो यूसीसी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट...

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में यूसीसी यानि समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में औपचारिक कदम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. सरकार ने इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है, जो यूसीसी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. इस संबंध में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने प्रेस वार्ता कर सरकार की मंशा और आगे की योजना की जानकारी दी है।

इसको लेकर जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद-44 राज्य को समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्य करने का दायित्व देता है. इसी भावना के अनुरूप राजस्थान सरकार राजस्थान समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि एक देश और एक राज्य में अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत कानून होने के बजाय सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान कानून होना चाहिए. सरकार का मानना है कि कानून के सामने सभी नागरिक बराबर होने चाहिए और उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए.

जोगाराम पटेल ने कहा कि वर्तमान में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और अन्य नागरिक मामलों में अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग कानून लागू हैं. ऐसे में कई बार असमानता की स्थिति पैदा होती है. सरकार का उद्देश्य ऐसा कानून तैयार करना है जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करे और लैंगिक समानता को भी सुनिश्चित करे. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ समिति इन सभी विषयों का विस्तृत अध्ययन करेगी और यह देखेगी कि राज्य में यूसीसी लागू करने का सबसे उपयुक्त तरीका क्या हो सकता है.

सरकार की ओर से गठित की जाने वाली समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे. समिति सामाजिक, कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. इसको लेकर पटेल ने कहा कि सरकार चाहती है कि यूसीसी को लेकर कोई भी निर्णय पूरी गंभीरता और व्यापक अध्ययन के बाद लिया जाए. इसी कारण विशेषज्ञों की राय को प्राथमिकता दी जा रही है.

कैबिनेट मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि समिति के गठन और अध्ययन के दौरान यह विशेष ध्यान रखा जाएगा कि जनजातीय समुदायों की परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक पहचान को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे. उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है. यूसीसी पर विचार करते समय सभी वर्गों की भावनाओं और सामाजिक संरचना का सम्मान किया जाएगा.

जोगाराम पटेल ने कहा कि असम में भी समान नागरिक संहिता को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. राजस्थान सरकार भी इस विषय पर गंभीरता से काम कर रही है और संविधान की भावना के अनुरूप आगे बढ़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी.

- स्कॉटलैंड मैच से पहले ब्राजील को खुशखबरी, नेमार के वर्ल्ड कप डेब्यू पर आया बड़ा अपडेट

- हाईवे पर बड़ा बदलाव: NHAI का नया सिस्टम, हर 40-60 किमी पर मिलेगी तुरंत पंचर और रिपेयर सुविधा

- Punjab पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, आदमपुर Airport पर हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा एनकाउंटर, CTD ने मार गिराए TTP के 6 खूंखार आतंकी

- Dhanteras: धनतेरस पर खरीदें ये सामान, घर-परिवार में बना रहेगा Good Luck

- Ahoi Ashtami: यहां आधी रात में किया गया स्नान देता है संतान प्राप्ति का वरदान

- Ahoi Ashtami: संतान की सुख-समृद्धि और निसंतान महिलाएं, इस विधि से करें व्रत व पूजा

- प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Be on the top of everything happening around the world.

Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.

1800 137 6200

Punjab Kesari Head OfficeJalandhar

Address : Civil Lines, Pucca Bagh Jalandhar Punjab

Ph : 0181-5067200, 2280104-107

Email : support@punjabkesari.in

Copyright © 2023 PUNJABKESARI.IN All Rights Reserved.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें