राजस्थान में UCC विधेयक पर जनता की भागीदारी: एक महत्वपूर्ण कदम
राजस्थान सरकार ने अपने UCC विधेयक-2026 पर आमजन के सुझाव मांगे। एक विशेष QR Code जारी करके नागरिक ऑनलाइन सुझाव दे सकते हैं।

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
राजस्थान UCC विधेयक-2026 पर सरकार ने मांगे जनता के सुझाव, विशेष QR Code जारी
Udaipur Times, Rajasthan UCC Bill 2026: राजस्थान सरकार द्वारा ’राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026’ के संबंध में आमजन, शिक्षाविदों एवं विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों से अधिकाधिक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की गई है। Rajasthan UCC Bill 2026
इसी क्रम में ड्राफ्ट कमेटी के अध्यक्ष बसन्त सिंह छावा की अध्यक्षता में 13 एवं 14 जुलाई, 2026 को बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्टरों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। Rajasthan UCC Bill 2026
उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि राज्य सरकार ने आमजन से ऑनलाइन सुझाव प्राप्त करने के लिए एक विशेष QR Code जारी किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। Rajasthan UCC Bill 2026
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

गुरुकुल के द्वारा भारतीय संस्कृति की सिखाई जा रही सनातन संस्कार

आशुतोष रांका ने प्रदेश सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम दिया

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर CJP ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है।


