अपनी कुर्सी पर अभी जमे हैं उदयपुर के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता
बिजली विभाग में हुए ट्रांसफर के बावजूद अधीक्षण अभियंता कमलीराम मीणा उदयपुर से नहीं रिलीव हुए हैं, यहां की उनकी जगह पर अजमेर से श्रवण कुमार अग्रवाल आ गए थे, लेकिन उन्हें भी जॉइनिंग नहीं मिली।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Electricity Department Controversy | SE Joining Order Ignored
बिजली-विभाग के SE 13 दिन बाद भी रिलीव नहीं हुए:दूसरे SE जॉइन किए बिना उदयपुर से वापस अजमेर लौटे; सेक्रेटी के आदेशों की अवहेलना
- कॉपी लिंक
उदयपुर के बिजली विभाग में अधीक्षण अभियंता कमलीराम मीणा का ट्रांसफर हुए 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी यहां से रिलीव नही हुए हैं। वहीं इस कुर्सी पर उनकी जगह अजमेर से श्रवण कुमार अग्रवाल रिलीव होकर उदयपुर पहुंचे, लेकिन उन्हें जॉइनिंग नहीं मिली।
दो दिन वे बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे रहे। इसके बाद बिना जॉइन किए ही उन्हें वापस अजमेर लौटना पड़ा। विभाग ने 10 जुलाई को 16 अधिकारियों को ट्रांसफर किए थे। इसमें कमलीराम मीणा को अजमेर और उनकी जगह अजमेर से श्रवण अग्रवाल को उदयपुर लगाया था। कमलीराम मीणा दो साल से इस कुर्सी पर बने हुए हैं। साल 2022 में भी करीब 8 माह उदयपुर रह चुके हैं।
सेक्रेटी के तुरंत जॉइनिंग के आदेश की पालना नहीं
विभाग की सेक्रेट्री सीमा शर्मा ने 16 जुलाई को आदेश जारी करते हुए ट्रांसफर हुए अधिकारियों को तुरंत जॉइन करने के निर्देश दिए थे। आदेश में कहा था कि मानूसन सीजन की शुरुआत को देखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी तुरंत अपने नए पोस्टिंग वाले स्थान पर काम संभालें। आदेश का पालन करने में किसी की तरह की देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। इस आदेश के बावजूद कोई पालना नहीं हो रही। उदयपुर अधीक्षण अभियंता अभी अपनी कुर्सी पर जमे हैं।
बोले- मेरी जगह जॉइन करने वाले का ट्रांसफर होल्ड पर
मामले में एसई कमलीराम मीणा ने कहा- मेरी जगह जॉइन करने वाले एसई का ट्रांसफर मुख्यालय से अभी होल्ड पर रखा गया है। मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। वे जब उदयपुर जॉइनिंग के लिए आए थे, तब होल्ड के आदेश नहीं मिले थे। हालांकि मौखिक आदेश ही मिले हैं। वे अभी होल्ड पर हैं तो मैं भी अभी इस पद पर बना हुआ हूं। बाकी उदयपुर आए थे, तब वे जॉइन कर सकते थे। उन्हें किसी ने नहीं रोका।
खुलकर स्पष्ट जबाव नहीं दे पाए एसके अग्रवाल
उदयपुर ट्रांसफर हुए एसई एसके अग्रवाल जॉइनिंग के सवालों पर खुलकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। वे बोले- मेरा ट्रांसफर उदयपुर हुआ है, लेकिन मैं बेटे को घूमाने के लिए उदयपुर आया था। गेस्ट हाउस में रुका था। फिर जॉइनिंग के सवाल पर बोले कि दो-तीन में जॉइन करूंगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के राजस्थान बस विस्फोट मामले में मौत की सजा को रद्द कर दिया, नए सिरे से सुनवाई का आदेश दिया

रेलवे का विशेष सहारा: आजमगढ़ से मुंबई के बीच चलाई गई वीकली विशेष ट्रेन

जोधपुर एयरपोर्ट की तेज चढ़ाई, उड़ायपुर के लिए चौंकाने वाली गिरावट


