चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन रद, देखें पूरी सूची - santragachiajmer special train cancelled check dates
चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन रद, देखें पूरी सूची उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर डिवीजन में रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से 1 अ…

सौजन्य से:- Jagran
चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन रद, देखें पूरी सूची
उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर डिवीजन में रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों पर रद रहेगी।
HighLights
- सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रद्द।
- भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर डिवीजन अंतर्गत झारवासा, बंदनवारा और सिंगावल स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर प्री-एनआई (Pre-NI) और एनआई (Non-Interlocking) का कार्य किया जाएगा।
इस विकास कार्य के कारण रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा की है।
इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से सहायक परिवहन प्रबंधक (प्रभारी) स्वरूप सेन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और स्थिति अवश्य जांच लें।
रद्द रहने वाली ट्रेनों की तिथियां:
- ट्रेन संख्या 08611 (सांतरागाछी - अजमेर स्पेशल): सांतरागाछी स्टेशन से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन 14, 21 और 28 सितंबर को रद रहेगी।
- ट्रेन संख्या 08612 (अजमेर - सांतरागाछी स्पेशल): अजमेर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन 17, 24 सितंबर और 01 अक्टूबर को रद रहेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रैक दोहरीकरण और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण से भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा।
हालांकि, अस्थायी रूप से ट्रेनें रद्द रहने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


