जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूटपाट: सशस्त्र बदमाषों ने आउटर पर ट्रेन रोककर की छीना झाप्पा
मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूटपाट हुई। सशस्त्र बदमाषों ने ट्रेन के आउटर पर रुकते ही यात्रियों से माल चोरी की।

सौजन्य से:- Jagran
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूटपाट, आउटर पर ट्रेन के रुकते ही बोगी में घुसे बदमाश
मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट हुई। ...और पढ़ें
HighLights
- मध्य प्रदेश में गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुई घटना
- कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी लेकिन बदमाश जा चुके थे
जेएनएन, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट हुई।
ट्रेन के आउटर पर रुकते ही स्लीपर बोगी में चढ़े आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने कई महिलाओं के आभूषण, मंगलसूत्र और पुरुष यात्रियों के भी गले की चेन छीन ली। जैसे ही ट्रेन के चलने का सिग्नल हुआ, बदमाश कई यात्रियों के बैग लेकर उतर गए।
कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी लेकिन बदमाश जा चुके थे। एस पांच के सीट नंबर 73 पर यात्रा कर रही विदिशा की हरबोबाई के कान का झुमका, कोच एस-छह में सीट नंबर एक पर सो रही भोपाल की ममता मेवाड़ा का सोने का मंगलसूत्र, सीट नंबर 17 पर छबड़ा राजस्थान से भोपाल जा रहे अब्दुल कलाम की सोने की चेन झपट बदमाशों ने झपट ली।
कोच एस-पांच की सीट नंबर 79 से जोधपुर के राहुल का बैग बदमाश उड़ा ले गए। राहुल ने बताया कि वह मध्य प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। बैग में कपड़ों के साथ उनकी अंकसूची भी चोरी हो गई।
यह लूटपाट करीब 15 मिनट तक चलती रही। गुना जीआरपी के थाना प्रभारी श्रीपाल भदौरिया ने यात्रियों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज की गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


